
Cancer Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा 19 जनवरी को आपके अष्टम भाव में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। आपकी राशि में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं, जो आपको सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। सूर्य मकर राशि में अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। राशि स्वामी बुध, शुक्र और मंगल के साथ अष्टम भाव में हैं। शनि मीन राशि में और राहु कुम्भ राशि में हैं। मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह धैर्य और पराक्रम का रहेगा । सप्ताह की शुरुआत में चंद्र-अष्टम योग आपको मानसिक तनाव दे सकता है, लेकिन 20 तारीख से भाग्य बदलेगा और रुके हुए काम तेजी से बनेंगे। जानिए छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल....
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में असामजस्य की स्तिथि लेकआया है। विवाहित महिलाओं के लिए यह सप्ताह रोमांचक रहेगा, लेकिन ग्रहो के के कारण छोटी-छोटी बातों पर ईगो क्लैश या झगड़ा भी हो सकता है। 19 जनवरी को मकर का चंद्रमा आपको शक्की बना सकता है, इसलिए पार्टनर का फोन चेक करने या जासूसी करने से कामों से बचें। 20 से 22 जनवरी के बीच कुम्भ का चंद्रमा और राहु आपको पार्टनर के साथ कहीं लंबी यात्रा या आउटिंग पर ले जा सकता है। अविवाहित महिलाओं को सोशल मीडिया या इंटरनेट के माध्यम से कोई इंट्रेस्टिंग प्रपोसल मिल सकता है।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को 5 लड्डू का भोग लगाएं।
करियर के लिहाज़ से मिथुन राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी स्लो और चल्लेंजिंग हो सकती है। 19 जनवरी को अष्टम चंद्रमा के कारण काम में मन नहीं लगेगा साथ ही कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। लेकिन निराश होने की जरुरत नही है 20 से 22 जनवरी का समय आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी लाया है।

भाग्य भाव में चंद्रमा और राहु की उपस्थिति आपको सबसे हटकर प्लानिंग करने में मजबूर कर सकता है । इस सप्ताह मीडिया, राइटिंग , मार्केटिंग या आईटी सेक्टर की महिलाओं को दौरान बड़ी सफलता मिल सकती है। 24 जनवरी के बाद जब चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ होगा, तो वर्कलोड अचानक बढ़ेगा।इस सप्ताह आपके प्रमोशन के रस्ते खुलेंगे ।
उपाय: गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर क्यों की जाती है पीपल और बिल्व वृक्ष की पूजा? जानें इसके महत्व
आर्थिक मामले पर मिथुन राशि की महिलाओं को इस सप्ताह थोड़ा सतर्कता वरतनी चाहिए । ग्रहों की युति आपके खर्चों को बढ़ाएगी। पार्टनर या जीवनसाथी की जरूरतों पर बड़ा खर्च हो सकता है। 19 जनवरी को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें, फ्रॉड की संभावना है। 20 से 22 जनवरी के बीच भाग्य के सहयोग से अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि आप शेयर मार्किट में हैं, तो राहु के प्रभाव के कारण सोच-समझकर ही रिस्क लें। सप्ताह के अंत में किसी को उधार देने से बचें।
उपाय: गाय को भीगा हुआ हरा मूंग खिलाएं।
स्वास्थ्य के मामले में मिथुन राशि की महिलाओं को 19 जनवरी को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। अष्टम भाव का चंद्रमा और सूर्य पेट दर्द, एसिडिटी या माइग्रेन की समस्या दे सकते हैं। राशि स्वामी बुध और मंगल के एक साथ होने से स्किन संबंधी एलर्जी या इन्फेक्शन हो सकता है। 20 तारीख के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और आपएनर्जेटिक महसूस करेंगी। इस सप्ताह धूल-मिट्टी और प्रदूषण से अपना बचाव करें।
उपाय: प्रतिदिन ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।