Gemini Career Horoscope 2024: करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है मिथुन राशि का नया साल, ज्योतिष से जानें

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के मामले में क्या लेकर आया है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Gemini Career Horoscope  by expert

(Gemini Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहो की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मिथुन करियर राशिफल 2024 (Gemini Career Horoscope 2024)

scpsassam   T.

करियर के लिहाज से साल 2024 मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को शॉर्टकट से बचकर रहने की आवश्यकता है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए साल की शुरुआत सफलता लेकर आया है। मार्च और अप्रैल के बीच प्रमोशन के योग भी बनते दिख रहे हैं। हालांकि मई में मिथुन राशि वालों का ट्रांसफर भी हो सकता है। आप दूसरे देश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं मार्च, सितंबर और अक्टूबर का महीना नई नौकरी में पदोन्नति लेकर आया है। जो आपके लिए अनुकूल साबित होगी। वहीं अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच आपको रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं।

साल की शुरुआत में सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से इस राशि के जातकों को व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने के लिए नया साल अनुकूल है। व्यापार में सहयोगियों का साथ मिल सकता है। इस दौरान गुरु गोचर होगा। जो इस राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है। मिथुन राशि के लिए साल 2024 की शुरुआती तिमाही पदोन्नति और आय में वृद्धि लेकर आया है। करियर में आपको सुख और सफलता की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातकों को सीनियर्स का साथ मिल सकता है।

मिथुन राशि वालों को करना पड़ेगा स्ट्रगल

मिथुन राशि (मिथुन राशि स्वाभाव) के जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति सक्रिय होने से इस राशि के जातकों को कौशल सीखने की जरूरत है। जिससे आपका जीवन भी बदल सकता है। आपकी कुंडली में सूर्य आपको पकड़ने में मदद करेगा। जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको निवेश के मामले में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बृहस्पति की स्थिति में बदलाव होने से करियर में सफलता और नौकरी में उन्नति मिल सकती है, लेकिन आपको थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय

Career Horoscope

  • मिथुन वालों को नए साल के पहले दिन से रोजाना सुबह भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) की विधिवत पूजा करने की आवश्यकता है।
  • इस राशि के जातकों को हरे रंग का सामान दान करना बेहद शुभ साबित हो सकता है।
  • मिथुन राशि के जातकों को हर बुधवार को गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP