Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
gemini horoscope 7 January 2026

Aaj Ka Mithun Rashifal 8 January 2026: आज आपकी वाणी ही बनेगी आपकी जीत का मंत्र, जानें कैसा रहेगा दिन

आज महिलाएं मानसिक बेचैनी और नींद की कमी से परेशान हो सकती हैं। ओवरथिंकिंग से बचें और स्किन इन्फेक्शन के प्रति सावधान रहें, सेहत को लेकर लापरवाही न करें । 
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 06:20 IST

Gemini Horoscope Today, 8 January 2026: 8 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिळाओं के लिए एक्टिव होकर निर्णय लेने का दिन है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। सूर्य के प्रभाव से बन रहा रवियोग और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से बना सौभाग्य योग आज आपकी बाद करने की क्षमता को उभार सकता है संपर्कों और निर्णय लेने की शक्ति को आज नई राह मिलेगी । आज परिस्थितियाँ आपको बोलने के मौके देंगी, लेकिन ध्यान रखने हर मौका बोलने के लिए नहीं होता। सही शब्द सही समय पर कहे गए तो लाभ मिलेगा, वरना वही शब्द आपके विवाद का कारण भी बन सकते हैं। इस लिए आज आपको अपने बोलचाल की शैली को सुधारना चाहिए।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं के रिश्तों में आज बातचीत अहम भूमिका निभाएगी। आपके बोलने के ढंग से आपको आज नुकसान भी हो सकता है ,रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज यह महसूस हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको पूरी तरह समझ नहीं रहा। इसी गलतफैमी को लेकर विवाद की स्तिथि बन सकती है आज ताने, कटाक्ष या पुरानी बातें को वापस लेकर विवाद से बचना चाहिए। सिंगल रह महिलाओं के लिए आज किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन इसे ज़रूरत से ज़्यादा गंभीर न बनाएँ।

  • उपाय – आज शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

कार्य क्षेत्र में आज मिथुन राशि की महिलाओं की तेज़ सोच और मल्टीटास्किंग आज काम आएगी। मीटिंग, कॉल, ईमेल, इंटरव्यू या प्रेज़ेंटेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज का ये रवियोग और सौभाग्य योग आपको आगे बढ़ने का मौका देगा, लेकिन जल्दबाज़ी में बोले गए शब्द आपकी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। आज आपको किसी सीनियर या क्लाइंट के साथ थोड़ा शांत रहना पड़ सकता है आज के दिन आपको शांत रहकर ही लोगो के बिछा अपनी जगह बनानी है।

More For You
  • उपाय – आज के दिन आप गुलाब का फूल शिव जी को अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

 

aaj ka mithun rashifal 8 january 2026 gemini today horoscopeे

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को पैसों के मामले में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा । आज रवि और सौभाग्य योग के प्रभाव से कार्य के नए अवसर दिख सकते हैं, लेकिन खर्च भी उसी गति से बढ़ता दिख सकता है। आज किसी भी फाइनेंशियल डील में शर्तें ध्यान से पढ़ें क्युकी आज आपके साथ कोई अपना ही धोखा कर सकता है। आज किसी अपने को उधार देने से बचें।।

  • उपाय – आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं को आज मानसिक बेचैनी हो सकती है आज आपको सिर दर्द हैडिक या नींद की कमी परेशान कर सकती है। आपकी लगातार सोचते रहने की आदत आज आपको मानसिक थकावट बढ़ाएगी। आज के दिन आपको स्किन का ध्यान देना चाहिए कोई पुराना फंगल इन्फेक्शन वापस आ सकता है।

  • उपाय – आज के दिन आपको शिव चालीसा पढ़ना चाहिए ।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;