
है। आज संकष्टी चतुर्थी का दिन है जिसे तिल चतुर्थी भी कहा जाता है, मन और बुद्धि के बीच चल रही हलचल को आज आप शांत करने का प्रयास करें। मिथुन राशि का को आज अपने स्वभाव में नरमी रखना चाहिए , जल्दबाजी में किसी को जबाब देने से आज बचना है , ग्रहो के प्रभाव से आज आप बहुत कुछ एक साथ महसूस करेंगे, आपको अपने काम और भविष्य की चिंता सताएगी। किसी से विवाद हो सकता है।
मिथुन राशि की महिलाओं के प्रेम जीवन की बात करे तो ये रिश्तों में बातचीत को सबसे ज़्यादा महत्व देती है। आज आप ज्यादा बोलेंगे और ज़्यादा सोचेंगे भी लेकिन आपका पार्टनर इस चीज़ को नहीं समझेगा इस चीज़ से आज आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है , अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आज छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। आपको लगेगा कि आप जितना साफ बोलते हैं,बात उतनी ही उलझ रही है। आज का दिन आपके लिए दिन शब्दों से ज़्यादा भावनाओं को महसूस करने का है। सिंगल रह रही मिथुन राशि की महिलाओं लिए आज कोई पुराना मैसेज, कॉल अचानक दिमाग में हलचल पैदा कर सकता है ।
उपाय-आज गणेश जी को तिल अर्पित करे और आज का व्रत करें।
करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि की महिलाएं आज बहुत कुछ कर सकती है, लेकिन समस्या यह है कि आप सब कुछ एक साथ करना चाहते है। आज के दिन आपको एक साथ कई काम करना मानसिक रूप से आपको थका सकता है। ऑफिस में कोई अधूरा काम या पेंडिंग बात चीत आज फिर हो सकती है। अगर आप मीडिया , राइटिंग , मार्केटिंग , टीचिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम आज पूर्ण होंगे।
उपाय-आज काम शुरू करने से पहले गणेश जी के 12 नामों का उच्चारण अवश्य करे।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्थिति का देखे तो आज मिथिन राशि की महिलाओं को आज खर्च सोच-समझकर करना चाहिए , आज मिथुन राशि की महिलाओं का पैसों का फ्लो ठीक रहेगा लेकिन खर्च अचानक ऑनलाइन शॉपिंग , मोबाइल , ट्रेवल या किसी दोस्त के चक्कर में बढ़ेगा। आज आप किसी को एग्रीमेंट करके उधार पैसा दे सकते है पुरानाबड़ा इंवेस्टममेंट आज फायदा देगा ,इन्वेस्टमेंट या नया फाइनेंसियल रिस्क आज टालना बेहतर रहेगा।
उपाय- आज शाम को तिल और चावल किसी ज़रूरतमंद को दान करें।
मिथुन राशि की महिलाएं आज फिजिकली तो ठीक रहेगी, लेकिन मेंटली थकी हुई महसूस कर सकती है। आज ये ओवर थिंकिग ज्यादा करेंगे जिस कारण से नींद की कमी या सिर में भारीपन रहने की सम्भावना है। आज देर रात तक मोबाइल से दूरी बनाएँ। हल्की वाक फायदेमंद रहेगी। अधिक मसाला और ठंडी चीज़ो से आज आपको परहेज करना चाहि।
उपाय- सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा तुलसी रस मिलाकर पीएँ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।