
Gemini Horoscope Today, 21 February 2026: 21 फरवरी 2026, शनिवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए स्मार्ट वर्क और ऑफिस में धाक जमाने का दिन है। आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहा है। आज शनिवार है और चंद्रमा आपके ही राशि स्वामी बुध के रेवती नक्षत्र में है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत करने का नहीं, बल्कि अपना दिमाग दौड़ाने का है। शनि देव आज आपको गजब का अनुशासन देंगे और आपके स्वामी बुध आपके दिमाग को इतना तेज कर देंगे कि आप बातों ही बातों में अपने काम की जगह पर सबकी छुट्टी कर देंगी।
प्रेम और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन समझदारी और जिम्मेदारी का है। दसवां भाव आपके कामकाज का होता है। आज आप और आपके पति ख्याली दुनिया से बाहर निकलकर, घर और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से बांटेंगे। आज प्यार जताने का तरीका फिल्मी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के काम में मदद करना होगा। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज अपने ऑफिस, किसी मीटिंग या कामकाज के सिलसिले में कोई ऐसा इंसान मिल सकता है जो बातों का धनी और करियर को लेकर बहुत गंभीर हो।
उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें।
कामकाज और नौकरी के मामले में आज का दिन तरक्की का है। दसवां भाव सीधे तौर पर आपके करियर का होता है और बुध आपकी बुद्धि के देवता हैं। जो महिलाएं अपना बिज़नेस करती हैं, टीचर हैं, सीए, वकालत, या किसी भी तरह के मैनेजमेंट में हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही पक्का और फायदा देने वाला है। आज आपकी बातों और आपकी पक्की प्लानिंग से बड़े-बड़े क्लाइंट और बॉस दोनों बहुत खुश रहेंगे। आज आपके रुके हुए काम या पेंडिंग फाइलें बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगी।
उपाय:आज एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा सफेद कागज में लपेटकर जरूर रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज का दिन बुद्धि से कमाई औरइन्वेस्टमेंट का है। आज शनि देव आपको फिजूलखर्ची से बिल्कुल रोकेंगे। आज आपकी अपनी मेहनत और आपका तेज दिमाग ही आपके लिए पैसा खींचकर लाएगा। अगर आप शेयर मार्केट , प्रॉपर्टी या किसी नई बिजनेस डील में पूरा कैलकुलेशन लगाकर पैसा लगाती हैं, तो आपको बहुत शानदार फायदा होगा। आज किसी को भावुक होकर पैसा उधार न दें, बल्कि अपने पैसों को बैंक की एफडी या किसी सिक्योर जगह पर जमा करने की ठोस प्लानिंग बनाएं।
उपाय: शनिवार के दिन एक नीले रंग के कपड़े में थोड़ी सी साबुत हरी मूंग और एक चांदी का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें।
सेहत के लिहाज से आज आपको अपने घुटनों, नसों , हड्डियों और मेन्टल स्ट्रेस का खास ध्यान रखना होगा। दसवां भाव घुटनों का होता है, शनि हड्डियों के कारक हैं और बुध का सीधा असर हमारी नसों पर पड़ता है। आज कामकाज का प्रेशर बहुत ज्यादा हो सकता है, जिससे शाम तक पैरों में दर्द, कमर में अकड़न या दिमागी उलझन महसूस हो सकती है। आज लगातार एक ही जगह पर कुर्सी पर बैठकर काम न करें, बीच-बीच में थोड़ा उठकर टहल लें।
उपाय: आज के पीपल के पेड़ के नीचेसरसो के तेल का दीपक जलावें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।