
Gemini Horoscope Today, 12 January 2026: 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए मेंटली एक्टिव और कन्फूशन वाला दिन हो सकता है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन सोमवार है, जो चंद्रमा का दिन है, जबकि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष में बुध और चंद्रमा का संबंध मिला-जुला होता है। आज के दिन आप महसूस करेंगी कि आपका दिमाग बहुत तेज चल रहा है, लेकिन भावनाएं उस पर हावी हो रही हैं। मिथुन राशि का डुअल नेचर आज उभरकर सामने आएगा। कभी आप बहुत प्रैक्टिकल सोचेंगी, तो अगले ही पल बहुत इमोशनल हो जाएंगी। आज सप्ताह की शुरुआत में काम का प्रेशर तो होगा, लेकिन आपका मन एक जगह टिकने में आनाकानी करेगा।
प्रेम और रिश्तों के मामलो में से आज का दिन संभलकर बोलने का है। बुध आपको वाकपटुता देता है, लेकिन चंद्रमा आज उसमें मूड स्विंग्स जोड़ सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति की किसी बात का गलत मतलब निकालने से बचना चाहिए। हो सकता है कि वे किसी और तनाव में हों, इसलिए तुरंत रिस्पांस न दें। लव लाइफ में, आज आप अपने पार्टनर से ढेर सारी बातें करना चाहेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर अत्त्रक्टेड हो सकती हैं जो आपकी बात सुनने बाला हो । आज अपने दिल की बात कहने के लिए शाम का समय ज्यादा बेहतर रहेगा।
उपाय: आज किसी छोटी कन्या को दूध से बनी मिठाई या चॉकलेट खिलाएं।
करियर के मामलो पर आज का दिन आपकी मल्टीटास्किंग का दिन है । सोमवार की भीड़भाड़ और काम के ईमेल्स के बीच आपका ध्यान बार-बार भटक सकता है। जो महिलाएं मीडिया, पत्रकारिता, टीचिंग या सेल्स में हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है क्योंकि आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को प्रभावित करेगी। लेकिन अगर आप अकाउंट्स या डाटा एंट्री जैसा कोई काम कर रही हैं, तो आज री-चेक करना बहुत जरूरी है, गलती होने की संभावना है। आज ऑफिस में गॉसिपिंग से दूर रहे।
उपाय: आज 'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।
इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

आर्थिक रूप से आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। मिथुन राशि की महिलाएं अक्सर नई चीजों को देखकर जल्दी ललचा जाती हैं। आज चंद्रमा के प्रभाव से आप इम्पल्सिव शॉपिंग कर सकती हैं, जिसकी जरूरत शायद आपको न हो। आज ऑनलाइन ऑफर्स के जाल में न फंसें। शेयर मार्किट लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है, क्योंकि निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति रहेगी। अगर आप किसी को पैसा उधार देने का सोच रही हैं, तो आज रुक जाएं। आज सेविंग्स पर फोकस करना ही समझदारी होगी।
उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाएं या पक्षियों के लिए पानी रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मिथुन राशि की महिलाओं को अपनी सांसों और स्किन्स का ध्यान रखना चाहिए। मिथुन राशि फेफड़ों और हाथों को प्रभावित करती है। बदलते मौसम में एलर्जी या सर्दी-जुकाम आपको परेशान कर सकता है। आज धूल-मिटटी वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके अलावा, आज मानसिक थकान शारीरिक थकान से ज्यादा महसूस होगी। वर्थिंकिंग के कारण रात में नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
उपाय: आज भगवान शिव का जलाभिषेक करें और जल में दूर्वा अर्पित करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।