Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:52 AM IST
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 10 January 2026: बुध-शनि की युति से बढ़ेगी मानसिक एकाग्रता, वाणी से सुलझेंगे पुराने बिगड़े काम; मिथुन का दैनिक राशिफल पढ़ें

आज का मिथुन राशिफल 10 जनवरी 2026 बताता है कि बुध-शनि की युति मिथुन राशि की महिलाओं को मानसिक एकाग्रता और संतुलन देगी। वाणी और समझदारी से पुराने बिगड़े काम सुलझेंगे। करियर में कम्युनिकेशन, मीडिया, आईटी और एनालिटिकल फील्ड में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और सेविंग प्लान पर ध्यान जाएगा। रिश्तों में परिपक्वता आएगी। सेहत में गर्दन, कंधों और नर्वस सिस्टम का ध्यान रखें।  
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 07:20 IST

Gemini Horoscope Today, 10 January 2026: 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए मानसिक संतुलन, अनुशासन और व्यावहारिक सोच का दिन है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का दिन कर्मफल दाता शनि देव का है, और मिथुन राशि के स्वामी बुध ) हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध और शनि घनिष्ठ मित्र माने जाते हैं। यह मित्रता आज आपके जीवन में एक पोसिटिव चेंज लेकर आएगी। जहाँ मिथुन राशि का स्वभाव चंचल और तीव्र होता है, वहीं शनि उसमें गहराई और ठहराव लाएंगे।आज का दिन आपके लिए बिखरी हुई चीजों को समेटने का है। आज आप जिस भी काम को हाथ में लेंगी, उसे पूरा करके ही दम लेंगी। अगर आप किसी पत्रकारिता, टीचिंग या कम्युनिकेशन के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए गोल्डन चांस जैसा है ।आज भीड़भाड़ में जाने की बजाय आप अपने करीबी दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगी।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कम्युनिकेशन और 'समझदारी' का है। शनि की उपस्थिति रिश्तों में शलोनेस को हटाकर गहराई लाती है। विवाहित महिलाओं के लिए आज दांपत्य जीवन में एक परिपक्वता देखने को मिलेगी। अगर पिछले कुछ समय से किसी गलतफहमी के कारण तनाव था, तो आज खुलकर बात करने से वह दूर हो जाएगा। जो महिलाएं सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति में रुचि ले सकती हैं जो इंटेलेक्चुअल रूप से उनके स्तर का हो। आज लुक्स से ज्यादा इंटेलेक्ट आपको अत्त्रक्टेड करेगा। पुराने दोस्तों के माध्यम से किसी खास व्यक्ति से परिचय हो सकता है। अगर आप रिलेशन में हैं, तो आज हंसी-मजाक करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

उपाय: रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आज हरे रंग का कोई वस्त्र पहनें या अपने पास हरा रुमाल रखें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज मिथुन राशि की महिलाओं को अपनी इंटेलेक्चुअल कपाबिलिटी की दिखाने का मौका मिलेगा। बुध और शनि का योग तकनीकी और एनालिटिकल कार्यों के लिए बेहतरीन है। अगर आप आईटी, डेटा एनालिसिस, अकाउंट्स, वकालत या मीडिया में हैं, तो आज आप अपने काम में बहुत तेज और सटीक रहेंगी। जिस काम को करने में दूसरों को घंटों लगते हैं, आज आप उसे चुटकियों में अपनी स्मार्टनेस से हल कर लेंगी। आज ऑफिस में गॉसिप से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें, आज पेंडिंग फाइलों को निपटाने के लिए दिन बहुत शुभ है। आज की गई पार्टनरशिप या डील लंबे समय तक फायदा देगी। अगर आप ऑनलाइन बिज़नेस या कमिशन बेस्ड काम करती हैं, तो आज अच्छा मुनाफा होने के चांस हैं।

More For You

उपाय: आज ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें ।

इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

aaj ka mithun rashifal 8 january 2026 gemini today horoscopeे

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए स्टेबिलिटी वाला है। मिथुन राशि की महिलाएं अक्सर खरीदारी में थोड़ी इम्पुल्सिवे होती हैं, लेकिन आज शनि आपको बेवजह खर्च करने से रोकेंगे।आज आपको अपनी मेहनत का पूरा पैसा मिलेगा। अगर फ्रीलांसिंग या पार्ट-टाइम काम करती हैं, तो आज नए क्लाइंट मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति या पुराने इन्वेस्ट से जुड़े मामलों में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपका मन गैजेट्स, किताबें या स्टेशनरी खरीदने का कर सकता है, जो कि एक पॉजिटिव खर्च है। लेकिन दिखावे के लिए महंगी चीजों पर खर्च करने से बचें। आज आप अपने भविष्य के लिए कोई सेविंग प्लान शुरू करने का विचार कर सकती हैं, जो बहुत फलदायी रहेगा। आज के दिन पैसों के लेन-देन में स्पष्टता रखें। क्योंकि आज दिया गया पैसा वापस आने में उलझन हो सकती है।

उपाय: आज किसी को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को अपने नर्वस सिस्टम और कंधों का ध्यान रखना होगा। मिथुन राशि का प्रभाव फेफड़ों, बाजुओं और कंधों पर होता है। आज कंधे या गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है, आज ठंड से अपना बचाव करें, क्योंकि छाती में जकड़न या हल्की खांसी की समस्या परेशान कर सकती है। जो महिलाएं अस्थमा की मरीज हैं, उन्हें अपना विशेष ध्यान देना चाहिए। आज शनि के प्रभाव से चिंता या भविष्य को लेकर डर सता सकता है। ज्यादा सोचने से बचें। बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीने से बचें, इससे घबराहट बढ़ सकती है।

उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;