makar rashi

Tarot Tips 2023 : मकर राशि वाले प्यार के मामले में होते हैं ऐसे, जानें क्या कहता है टैरो कार्ड

टैरो कार्ड के हिसाब से राशिचक्र में दसवां राशि मकर है। वहीं ग्रहों के अशुभ दिशा होने के कारण इस राशि के जातकों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। 
Editorial
Updated:- 2023-08-31, 13:08 IST

(Love Life of Capricorn) टैरो कार्ड के अनुसार सभी राशि के जातकों का स्वभाव, पर्सेनालिटी, लव लाइफ अलग-अलग होता है। जिसके आधार पर उसकी पहचान दूसरों से अलग बनाती है। अब ऐसे में मकर राशि के जातक की बात करें, तो इनका प्रेम जीवन अन्य राशियों से सबसे भिन्न माना जाता है।

इन्हें प्यार के मामले में धोखा भी खाना पड़ जाता है। इस राशि के जातक बहुत भावुक, नम्र होते हैं। यह जैसे होते हैं, दूसरों को उसी प्रकार से देखते हैं। वहीं इस राशि की स्त्रियां प्रेम के मामले में अपने लिए प्यार और सम्मान तलाशती हैं। 

इस राशि के जातक बहुत विवेक से काम लेते हैं और कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे ले लेते हैं। मकर राशि के लिए मीन राशि सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये दोनों राशि पूरी तरह से अपने पार्टनर का प्रति समर्पित होते हैं। अब ऐसे में टैरो एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से मकर राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में जानते हैं। 

मकर राशि प्रेम के मामले होते हैं सबसे अलग (Tarot love life about Capricorn)

love tarot update

टैरो एक्सपर्ट के हिसाब से मकर राशि के जातक प्रेम के मामले में बेहद खास माने जाते हैं। यह सभी राशि से अलग हटकर होते हैं। इनके प्रेमी भी इनसे बहुत प्यार करते हैं। इस राशि के जातक थोड़े उदासीन होते हैं। इन्हें प्रेम में विश्वास नहीं मिलता है। इसलिए ये कभी-कभी विरक्त भी हो जाते हैं। प्रेम के अभाव में इस राशि के जातक वैराग्य भी अपना लेते हैं। इस राशि के पुरुष नम्र, कोमल होते हैं। इन्हें आसानी से समझना बहुत मुश्किल होता है। इन राशि के जातक प्रेम और धन के मामले में समान रूचि रखते हैं। जिसके कारण यह बाद में रिश्ते को लेकर उदास भी हो जाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - मकर राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल

मकर राशि के जातक का वैवाहिक जीवन  (Tarot Married life of Capricorn)

इस राशि के जातक वैवाहिक (मकर राशि वैवाहिक जीवन) जीवन में समय के साथ अपने अंदर बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण इनके साथी इनसे बहुत प्रसन्न रहते हैं, लेकिन कभी-कभी क्रोध में आकर यह खुद का नुकसान कर लेते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - मकर राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है, टैरो कार्ड रीडर से जानें

प्यार और रिश्तों में मकर राशि के व्यक्ति कैसे होते है? (Tarot love and relationships about Capricorn)

tarot updates

मकर राशि (मकर राशि उपाय) के जातक अविश्वसनिय भी माने जाते हैं। जब भी इनके प्यार और रिश्तों की बात की जाती है, तो वे बहुतड जमीन से जुड़े हुए होते हैं। इस राशि के जातकों को कड़ी मेहनत से आकर्षित किया जा सकता है। इस राशि के जातक सरल जीवन बिताना पसंद करते हैं।

यह रिश्तों के प्रति वफादार रहते हैं, लेकिन अगर इनका विश्वास एक बार टूट जाए, तो ये बहुत अलग बन जाते हैं। इन्हें अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद पसंद है। इस राशि के जातक शांति और सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इस राशि के जातक अपने बच्चों के प्रति बहुत जिम्मेदार होते हैं।

 

मेष राशि के जातक प्रेम के मामले कैसे होते हैं, इस लेख में जानें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit - Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;