-1775137719343.webp)
Capricorn Weekly Horoscope: कर्मफल दाता शनि देव की मकर राशि वाली महिलाओं के लिए यह हफ्ता शुरुआत में शानदार मुनाफे, बीच में थोड़ी भागदौड़ और अंत में एक बॉस की तरह राज करने का मौका लेकर आया है। इस हफ्ते के पहले ही दिन यानी 06 अप्रैल को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जहाँ सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से आपकी किसी पुरानी मेहनत का एकदम से बहुत मीठा और बड़ा फल मिलेगा। हफ्ते के बीच में 07 और 08 अप्रैल को चंद्रमा धनु राशि में जाएंगे, जहाँ रवियोग की मौजूदगी में आपके ऑनलाइन काम तो बनेंगे, लेकिन खर्चों की रफ्तार भी बढ़ेगी। 09 अप्रैल को बुध का मीन राशि आपके तीसरे भाव/हिम्मत और संचार के घर में जाना आपकी बातचीत को बहुत प्रभावशाली बना देगा। 10 और 11 अप्रैल कोजब चंद्रमा आपकी अपनी ही मकर राशिमें आएंगे और 11 का सर्वार्थ सिद्धि योग आपकी सारी थकान मिटाकर आपको एकदम नई ऊर्जा से भर देगा। सप्ताह के अंत में, 12 अप्रैल को चंद्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे, जो वीकेंड पर आपकी तिजोरी को पैसों से भर देंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……
प्रेम की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 06 अप्रैल को अपने बड़े भाई-बहनों या दोस्तों के जरिए कोई बहुत बड़ी खुशी मिलेगी। 11वें भाव के कारण दांपत्य जीवन में कोई मनचाही मुराद पूरी होगी। 07 और 08 अप्रैल को 12वें भाव के कारण काम की थकान से आप थोड़ा चिड़चिड़ा सकती हैं, इसलिए इन दो दिनों में पति की किसी बात पर एकदम से गुस्सा न करें। 09 अप्रैल को बुध के तीसरे भाव में जाने से आप अपनी मीठी बातों से रूठे हुए रिश्तों को आसानी से मना लेंगी। 10 और 11 अप्रैल को अपनी ही राशि में चंद्रमा होने से आपका आकर्षण इतना बढ़ जाएगा कि पति आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।
दांपत्य जीवन में गजब का प्यार और सुकून रहेगा। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उनके लिए 10 और 11 अप्रैल का सर्वार्थ सिद्धि योग सबसे बेहतरीन है। आपके सीधे और सच्चे स्वभाव को देखकर कोई बहुत ही सुलझा हुआ जीवनसाथी आपके जीवन में आ सकता है। 12 अप्रैल को वीकेंड पर दूसरे भाव के प्रभाव से ससुराल वालों के साथ आपकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: शनिवार के दिन एक छोटे से काले सूती कपड़े में 5 साबुत काली मिर्च बांधकर अपने तकिए के कवर के अंदर रख लें।
करियर की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 06 अप्रैल को 11वें भाव में सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण ऑफिस में अपने बेहतरीन काम का कोई बड़ा अवार्ड या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को बड़ा फायदा होगा। 07 और 08 अप्रैल को 12वें भाव और रवियोग के कारण जो महिलाएं विदेशी कंपनियों से जुड़ी हैं या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करती हैं, उनको अच्छा फायदा होगा । बाकी महिलाओं को ऑफिस की पॉलिटिक्स से एकदम दूर रहना चाहिए। 09 अप्रैल को बुध के तीसरे भाव में जाने से आपका कोई शानदार प्रेजेंटेशन बॉस का दिल जीत लेगा।
10 और 11 अप्रैल को अपनी ही राशि का चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग आपको ऑफिस में एक बॉस जैसी पावर देगा। आपके सारे अटके हुए काम चुटकियों में सुलझ जाएंगे। 12 अप्रैल को दूसरे भाव के प्रभाव से आपकी मीठी बातों से कोई बहुत बड़ी डील पक्की हो जाएगी।
उपाय: ऑफिस या काम पर जाने से पहले अपने बायें कान के ठीक पीछे थोड़ा सा काला काजल लगा लें।

आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 06 अप्रैल को पैसों के मामले में फायदा हो सकता है। 11वें भाव के कारण आपकी सैलरी बढ़ने या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से बहुत बड़ा फायदा होने के पूरे योग हैं। लेकिन 07 और 08 अप्रैल को 12वें भाव में चंद्रमा होने से आपको ऑनलाइन शॉपिंग, अस्पताल या अचानक किसी यात्रा पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए अप ने बजट का बहुत ध्यान रखें। 09 अप्रैल को बुध के तीसरे भाव में जाने से आप समझदारी से अपने खर्चों को मैनेज कर लेंगी। पहले भाव में सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आप अपनी बचत को बहुत सही जगह लगा पाएंगी। 12 अप्रैल को धन भाव (दूसरे घर) के कारण वीकेंड पर कहीं फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा अचानक वापस आ जाएगा और बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा।
उपाय: शनिवार के दिन एक छोटे से काले कपड़े में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा और एक लोहे का छल्ला बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें।
स्वास्थ्य के हिसाब से मकर राशि की महिलाओं को 06 अप्रैल को 11वें भाव के कारण एकदम फिट और ऊर्जावान महसूस होगा। लेकिन 07 और 08 अप्रैल को 12वें भाव के कारण नींद की भारी कमी, आंखों में जलन या पैरों में सूजन महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच में आराम जरूर करें और भरपूर नींद लें। 09 को बुध के प्रभाव से आपकी मानसिक थकान एकदम खत्म हो जाएगी। 10 और 11 अप्रैल को अपनी ही राशि में चंद्रमा होने से आपकी पुरानी से पुरानी बीमारी एकदम छू-मंतर हो जाएगी। आपके चेहरे पर एक अलग ही चमक और फुर्ती देखने को मिलेगी। 12 अप्रैल को वीकेंड पर दूसरे भाव के चंद्रमा से आपको अपने गले और दांतों का थोड़ा ध्यान रखना होगा, ज्यादा ठंडी चीजें या आइसक्रीम खाने से बचें।
उपाय: रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट 2 साबुत लौंग एक घूंट हल्के गुनगुने पानी के साथ निगल लें।
इसे भी पढ़ें- जीवन में सफलता पाने के लिए मकर राशि के लोग करें ये उपाय
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।