-1775138598313.webp)
Aquarius Weekly Horoscope: कर्मफल दाता शनि देव के स्वामित्व वाली, कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए यह हफ्ता ऑफिस में अपना दबदबा बनाने, शानदार फायदा और वीकेंड पर खुद को समय देने का बेहतरीन मौका लेकर आया है। इस हफ्ते के पहले ही दिन यानी 06 अप्रैल को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जहां सर्वार्थ सिद्धि योग आपके काम की गूंज हर तरफ फैला देगा। हफ्ते के बीच में 07 और 08 अप्रैल को चंद्रमा धनु राशि में जाएंगे, जहां रवियोग की मौजूदगी आपकी सारी इच्छाएं पूरी करेगी और आमदनी बढ़ाएगी। 09 अप्रैल को बुध का मीन राशि में जाना आपकी मीठी बातों से कोई बहुत बड़ा काम बनवाएगा। 10 और 11 अप्रैल को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, जहाँ 11 का सर्वार्थ सिद्धि योग आपके विदेशी या ऑनलाइन काम तो बनाएगा, लेकिन खर्चों की रफ्तार भी एकदम से बढ़ा देगा। सप्ताह के अंत में, 12 अप्रैल को चंद्रमा आपकी अपनी ही कुम्भ राशि में रहेंगे, जो वीकेंड पर आपकी सारी थकान मिटाकर आपके चेहरे पर एक नई चमक लाएंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……
प्रेम की दृष्टि से कुम्भ राशि की महिलाओं को 06 अप्रैल को ऑफिस और घर दोनों जगह शानदार तालमेल बिठाने पर पति की तरफ से बहुत बड़ा गिफ्ट या तारीफ मिलेगी। 07 और 08 अप्रैल को 11वें भाव और रवियोग के कारण पति के साथ किसी मनचाही जगह पर घूमने या पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन की कोई बहुत पुरानी मुराद इन दो दिनों में पूरी हो जाएगी। 09 अप्रैल को बुध के दूसरे भाव में जाने से ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते किसी पक्के धागे की तरह मजबूत हो जाएंगे। 10 और 11 अप्रैल को 12वें भाव के कारण काम की थकान से आप थोड़ा एकांत चाहेंगी, इसलिए इन दो दिनों में पति से बेवजह न उलझें और शांति से काम लें। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उनके लिए 07 और 08 अप्रैल का रवियोग सबसे बेहतरीन है। आपके सीधे और सच्चे स्वभाव को देखकर आपके बड़े भाई-बहनों या दोस्तों की पहचान से कोई बहुत ही शानदार और अच्छी नौकरी वाला जीवनसाथी आपके जीवन में आ सकता है। 12 अप्रैल को वीकेंड पर अपनी ही राशि के प्रभाव से आपका आकर्षण इतना बढ़ जाएगा कि पति आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।
उपाय: शनिवार की रात एक छोटी सी कांच की या स्टील की कटोरी में सादा पानी और एक साफ नीला फूल रखकर अपनी बालकनी या बेडरूम की खिड़की पर रख दें।
करियर की दृष्टि से कुम्भ राशि की महिलाओं को 06 अप्रैल को 10वें भाव में सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण ऑफिस में कोई ऐसा काम मिलेगा जो सीधा आपकी तरक्की (प्रमोशन) करवाएगा। आप अपने काम करने के तरीके से बॉस का दिल जीत लेंगी। 07 और 08 अप्रैल को 11वें भाव और रवियोग के कारण जो महिलाएं अपना खुद का बिजनेस चलाती हैं, उन्हें कोई बहुत बड़ा ग्राहक या टेंडर आसानी से मिल जाएगा। 09 अप्रैल को बुध के दूसरे भाव में जाने से आपकी बातों का असर इतना शानदार होगा कि हर कोई आपकी हां में हां मिलाएगा। 10 और 11 अप्रैल को 12वें भाव और सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण जो महिलाएं विदेशी कंपनियों से जुड़ी हैं या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करती हैं, उनको इस सप्ताह फायदा होगा बाकी महिलाओं को इन दो दिनों में ऑफिस की पॉलिटिक्स से एकदम दूर रहना चाहिए।
उपाय: ऑफिस या काम पर जाने से पहले एक छोटा सा साफ चौकोर नीला कागज अपनी पॉकेट, पर्स या अपनी काम वाली डायरी के पन्नों के बीच में हमेशा के लिए रख लें।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

आर्थिक दृष्टि से कुम्भ राशि की महिलाओं को 06 अप्रैल को अपने शानदार काम की वजह से सैलरी बढ़ने या कोई बड़ा बोनस मिलने की खुशखबरी मिल सकती है 11वें भाव में चंद्रमा और रवियोग के कारण आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी । किसी पुराने इन्वेस्टमेंट या फंसा हुआ पैसा अचानक भारी फायदा के साथ वापस मिलेगा। 09 अप्रैल को बुध के दूसरे भाव में जाने से आपकी बैंक सेविंग्स में बहुत तेजी से बढ़ोतरी होगी। लेकिन 10 और 11 अप्रैल को 12वें भाव में चंद्रमा होने से आपको ऑनलाइन शॉपिंग, अचानक किसी यात्रा या घर की किसी मरम्मत पर बड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी जेब का बहुत ध्यान रखें। 12 अप्रैल को अपनी ही राशि में चंद्रमा के कारण वीकेंड पर आप अपनी बचत को बहुत सही जगह इन्वेस्ट कर पाएंगी।
उपाय: शनिवार के दिन एक छोटे से काले या नीले कपड़े में एक लोहे की छोटी सी साफ कील और एक 10 रुपये का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें।
स्वास्थ्य के हिसाब से कुम्भ राशि की महिलाओं को 06 से 08 अप्रैल तक एकदम फिट महसूस होगा। काम की व्यस्तता के बावजूद आपके चेहरे पर चमक और शरीर में गजब की फुर्ती बनी रहेगी। 09 को बुध के प्रभाव से आपको मानसिक शांति मिलेगी और दांतों का दर्द या गले की कोई दिक्कत एकदम ठीक हो जाएगी। लेकिन 10 और 11 अप्रैल को 12वें भाव के कारण नींद की भारी कमी, आंखों में थकान या पैरों में भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच में आराम जरूर करें और भरपूर नींद लें। 12 अप्रैल को वीकेंड पर अपनी ही राशि में चंद्रमा होने से आपकी पुरानी से पुरानी बीमारी दूर हो जाएगी और आप फिर से एकदम तरोताजा महसूस करेंगी।
उपाय: रात को सोने से पहले सरसो के तेल का दीपक पूजा घर में जलावें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।