Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:45 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Makar Rashifal 29 March 2026: अचानक बदलावों से सीखने का दिन, धैर्य और समझदारी से लें फैसले; जानिए मकर राशि की महिलाओं का राशिफल

29 मार्च 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए आत्म-चिंतन और परिस्थितियों को समझने का दिन है। चंद्रमा के सिंह राशि में होने से अचानक बदलाव और अनिश्चितता आ सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा, क्योंकि जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। प्रेम, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, साथ ही कुछ उपाय भी सुझाए गए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-29, 06:45 IST

Capricorn Horoscope Today, 29 March 2026 : मकर राशि की महिलाओं के लिए 29 मार्च 2026 का दिन थोड़ा गहराई से सोचने और परिस्थितियों को समझने का रहेगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में आपके अष्टम भाव में स्थित है, जिससे दिन में अचानक बदलाव, अनिश्चितता और कुछ छिपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। आज आपको हर स्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। आज  आप आज कुछ ऐसे अनुभव से गुजर सकती हैं जो आपको अंदर से मजबूत बनाएंगे।

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा संवेदनशील और गहराई भरा रहेगा। विवाहित महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर विषय पर बात करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी बात को शांत और स्पष्ट तरीके से रखेंगी तो स्थिति संभल सकती है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज कोई पुराना व्यक्ति या याद फिर से सामने आ सकती है, लेकिन उस पर तुरंत भरोसा करना सही नहीं होगा।
उपाय: आज भगवान शिव को कच्चा दूध और काले तिल अर्पित करें ।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के हिसाब से आज का दिन सावधानी और एकाग्रता का है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज अपने काम में कोई भी गलती करने से बचना होगा, क्योंकि छोटी लापरवाही भी बड़ी समस्या बना सकती है। ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और अपने काम पर ही ध्यान दें। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचना चाहिए।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले अपने पास एक काले रंग का पेन रखें।

More For You

capricorn-career-horoscope-1757507205053 (1)

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक खर्च या किसी पुराने लेन-देन से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। आपको आज हर खर्च को सोच-समझकर करना होगा और फिजूलखर्ची से पूरी तरह बचना होगा। किसी भी तरह का इन्वेस्ट करना आज सही नहीं रहेगा, क्योंकि स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर आपने जल्दबाजी में पैसा लगाया तो नुकसान हो सकता है। आज का फोकस केवल बचत और नियंत्रण होना चाहिए।
उपाय: आज एक काले कपड़े में थोड़ी सी उड़द और एक लौंग बांधकर अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अचानक थकान, कमजोरी या शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, जो आपकी ऊर्जा को कम करेगा। आपको आज अपने शरीर को आराम देना जरूरी है और ज्यादा मेहनत से बचना चाहिए। हल्का भोजन करें और पर्याप्त नींद लें। अगर आप थोड़ा ध्यान या प्राणायाम करेंगी तो आपको राहत मिलेगी।
उपाय: आज रात को सोने से पहले ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;