
Makar Dainik Rashifal, 29 January 2026: मकर राशि की महिलाओं के लिए 29 जनवरी का दिन जिम्मेदारियों और अनुशासन का प्रतीक है। राशि स्वामी शनि की स्थिति आपको कार्य-उन्मुख और व्यावहारिक बनाएगी। आज आप भावनाओं के बजाय तर्क और तथ्यों पर अधिक ध्यान देंगी। घर हो या ऑफिस, आज आप हर काम को समय पर और पूर्णता के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगी। आज काम के बोझ के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकती हैं, इसलिए अपने लिए थोड़ा टाइम निकालना न भूलें। आज आपकी गंभीरता लोगों को प्रभावित करेगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम जीवन में प्रक्टिकलिटी हावी रहेगी। विवाहित महिलाओं को आज अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाने की सख्त जरूरत है। काम का तनाव घर पर लाने से बचें, अन्यथा जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। उन्हें महसूस कराएं कि वे आपकी प्राथमिकता हैं। रिलेशनशिप में रह रही युवतियों के लिए आज का दिन सामान्य है। आपका पार्टनर आपसे भावनात्मक समर्थन की उम्मीद कर सकता है, इसलिए थोड़ा नरम व्यवहार अपनाएं। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी वर्कप्लेस या बिजनेस मीटिंग में कोई इंट्रेस्टिंग व्यक्ति मिल सकता है।
उपाय: आज चींटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाएं।
करियर के मामले पर मकर राशि की महिलाएं आज अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में होंगी। आपकी मेहनत और लगन को आज सिनिययर्स द्वारा सराहा जाएगा। यदि आप मैनेजमेंट, प्रशासन, आईटी या कंस्ट्रक्शन से जुड़ी हैं, तो आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगी। व्यवसायी महिलाओं के लिए आज का दिन स्थिरता वाला है। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आपके काम में प्रगति होगी। आज शॉर्टकट अपनाने से बचें, मेहनत का रास्ता ही सफलता दिलाएगा।
उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाएं स्वभाव से ही बचत करने वाली होती हैं, और आज भी आपका फोकस सेविंग्स और सिक्योर इन्वेस्टमेंट पर रहेगा। आज इनकम स्टेबल रहेगी और आप अनावश्यक खर्चों पर कड़ा नियंत्रण रखेंगी। आज लॉन्ग -टर्म के इन्वेस्टमेंट जैसे प्रॉपर्टी या पीपीएफ में पैसा लगाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज किसी भी तरह की लॉटरी या शॉर्टकट से दूर रहें। यदि कोई पुराना कर्ज है, तो उसे चुकाने की प्लानिंग बनाने के लिए दिन अच्छा है।
उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में मकर राशि की महिलाओं को आज हड्डियों और जॉइंट्स का खास ख्याल रखना होगा। शनि के प्रभाव के कारण घुटनों में दर्द या जकड़न की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी एलर्जी या रूखापन भी परेशान कर सकता है। काम के बीच-बीच में स्ट्रेचिंग जरूर करें। कैल्शियम युक्त भोजन दूध, दही को अपनी डाइट में शामिल करें। मानसिक थकान से बचने के लिए पर्याप्त नींद लेना आज बहुत जरूरी है।
उपाय: किसी जरूरतमंद को काले कपड़े या जूते-चप्पल का दान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।