
Makar Dainik Rashifal, 28 January 2026: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का मेन कैरेक्टर एनर्जी वाला है। आज आप अपने आप में बहुत अच्छा महसूस करेंगी। आपकी राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। इसका मतलब है कि आज आपके व्यक्तित्व में इतना मैग्नेटिस्म होगा कि लोग आपको इग्नोर नहीं कर पाएंगे। आज पांचवें भाव का उच्च चंद्रमा आपको क्रिएटिव जीनियस बना रहा है। आज आप भीड़ का हिस्सा नहीं, बल्कि भीड़ का लीड करेंगी। आज का दिन खुद को दुनिया के सामने री-लॉन्च करने का है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को अड्मिररस मिलने का दिन है। पांचवा भाव रोमांस और लग्न भाव स्वयं दोनों बहुत बलिष्ठ हैं। आज आपका पार्टनर न सिर्फ आपसे प्यार करेगा, बल्कि आपके रुतबे और अंदाज का फैन हो जाएगा। आज आप रिलेशनशिप में लीड करेंगी चाहे डेट प्लान करना हो या कोई फैसला लेना हो। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन लव एट फर्स्ट साइट वाला हो सकता है।
उपाय: आज अपने बालों में या कपड़ों पर मोगरे या चमेली का इत्र लगाएं।
कामकाज के मामले में आज का दिन इनोवेशन का है। पुराना घिसा-पिटा काम आज आपको रास नहीं आएगा। आज लग्न में उच्च का मंगल आपको रिस्क टेकर बना रहा है। आज आप ऑफिस में कोई ऐसा आइडिया देंगी जो सबको चौंका देगा। जो महिलाएं खुद का काम करती हैं, उनके लिए आज का दिनकफी अच्छा होने वाला है। आज आप अपनी शर्तों पर काम करेंगी और जीतेंगी। कॉम्पिटिटर आज आपके कॉन्फिडेंस के सामने झुक जायेंगे ।
उपाय: आज अपने वर्कप्लेस पर अपनी कुर्सी के नीचे या डेस्क में सफेद चंदन का एक छोटा टुकड़ा रखें या तिलक लगायें । यह मंगल की उग्रता को 'रचनात्मकता' में बदल देता है।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए स्मार्ट गेंस का है। कुंडली का पांचवां भाव बुद्धि से कमाए धन का है। आज शेयर मार्केट, ट्रेडिंग या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट से अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप सेविंग के बारे में नहीं, बल्कि इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचेंगी। आज आप अपने लुक और पर्सनालिटी को निखारने पर भारी खर्च कर सकती हैं, और यह खर्च व्यर्थ नहीं जाएगा, यह आपकी इमेज बढ़ाएगा।
उपाय: आज 5 बताशे बहते पानी में प्रवाहित करें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को हाई एनर्जी बर्नआउट से बचना होगा। आज लग्न में फायर वाले ग्रहों की अधिकता है। आपको आज माइग्रेन या ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएशन महसूस हो सकता है। शरीर में गर्मी इतनी ज्यादा होगी कि पिंपल्स या स्किन रशेज हो सकते हैं। आज आपको जिम में पसीना बहाना चाहिए ताकि यह एक्स्ट्रा एनर्जी सही जगह इस्तेमाल हो।
उपाय: आज सुबह खाली पेट नारियल पानी में थोड़ा सा धनिये का पाउडर मिलाकर पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।