
Makar Dainik Rashifal, 27 January 2026: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिविटी और शुरुआत का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवे भाव वृषभ राशि में उच्च के होकर बैठे हैं। यह स्थिति संतान सुख और बुद्धि बल के लिए सर्वश्रेष्ठ है। वहीं, आपकी अपनी राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। आज आपके चेहरे का तेज और कॉन्फिडेंस देखने लायक होगा। आज आप जो भी फैसला लेंगी, वह न सिर्फ सही होगा, बल्कि भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। आज स्टूडेंट्स और कलाकारों के लिए दिन किसी वरदान से कम नहीं है।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को रोमांस का जादूदेखने को मिलेगा। पांचवा भाव प्रेम का है और वहां उच्च का चंद्रमा है यह सोलमेट मिलने या पुराने प्यार के गहरा होने का संकेत है। आज आप पार्टनर के साथ बहुत ही इमोसनल और प्लीजेंट पल बिताएंगी। आज लग्न में बैठे मंगल और सूर्य आपको थोड़ा डोमिनेटिंग बना सकते हैं, इसलिए प्यार में हुक्म चलाने से बचें। आज आप पार्टनर को कोई सरप्राइज डिनर या गिफ्ट दे सकती हैं।
उपाय: आज भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और प्रार्थना करें कि आपके रिश्ते में भी उतनी ही मिठास बनी रहे।
कामकाज के मामले में आज का दिन लीडरशिप और नए आइडियाज ' का है। पंचा वां भाव नई सोच का है। आज ऑफिस में आपके द्वारा दिया गया कोई आइडिया मैनेजमेंट को बहुत पसंद आएगा। लग्न में उच्च का मंगल आपको रिस्क लेने की ताकत देगा। अगर आप शेयर मार्केट, डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर या मैनेजमेंट में हैं, तो आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आज आप अपने काम को एन्जॉय करेंगी, बोझ नहीं समझेंगी।
उपाय: आज अपने पास एक सफेद चंदन का टुकड़ा या सफेद रुमाल रखें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आकस्मिक लाभ का है। पांचवा भाव बेटिंग और लॉटरी का भी होता है। आज शेयर मार्केट या किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ हो सकता है। आज आपके लाभ का स्वामी मंगल लग्न में उच्च का है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपकी मेहनत का एक-एक पैसा आपको मिलेगा। आज आप बच्चों की शिक्षा या हॉबी पर पैसा खर्च करना पसंद करेंगी।
उपाय: आज शाम को कपूर के ऊपर दो लौंग रखकर जलाएं और पूरे घर में घुमाएं।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को सिरदर्द और पित्त का ध्यान रखना होगा। लग्न में चार ग्रहों की युति शरीर में हाई एनर्जी और गर्मी पैदा कर रही है। अगर आप इस एनर्जी का इस्तेमाल नहीं करेंगी, तो यह गुस्से या बीपी के रूप में बाहर निकलेगी। पंचावां भाव पेट का है, इसलिए एसिडिटी हो सकती है। आज ठंडा खाना खाएं।
उपाय: आज सुबह दूर्वा के 5 तिनके गणेश जी को चढ़ाएं और फिर एक तिनका प्रसाद समझकर चबा लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।