Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:32 PM IST HZ Awards 2026
aaj ka makar rashifal 27 february 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 27 February 2026: आज संबंधों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव, भावनात्मक प्रतिक्रिया से बचें; जानिए मकर राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

मकर राशि के जातकों के लिए 27 फरवरी 2026 का दिन संबंधों पर केंद्रित रहेगा। चंद्रमा के सप्तम भाव में गोचर से दूसरों की अपेक्षाएं महसूस होंगी, पर संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। प्रेम जीवन में भावनात्मक बातचीत और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। करियर में टीम वर्क और स्पष्ट संवाद महत्वपूर्ण है, जबकि आर्थिक मामलों में साझेदारी और बड़े वित्तीय निर्णयों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में घुटनों, हड्डियों और पाचन पर ध्यान दें।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 06:45 IST

Makar Dainik Rashifal, 27 February 2026: 27 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके सप्तम भाव में स्थित रहेगा। सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी, व्यापारिक साझेदारी, सार्वजनिक छवि और प्रत्यक्ष संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। जब चंद्रमा यहां आता है तो आपका ध्यान स्वयं से हटकर सामने वाले पर केंद्रित हो जाता है। आज आप यह महसूस करेंगी कि लोग आपसे क्या उम्मीद रखते हैं। लेकिन हर अपेक्षा को पूरा करना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। यदि आप दूसरों को खुश करने के लिए खुद को दबाएंगी तो भीतर असंतोष बढ़ेगा। संतुलन बनाए रखना अनिवार्य है।

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज भावनात्मक बातचीत हो सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी जैसे फ्यूचर प्लानिंग , आर्थिक स्थिति या परिवार से जुड़ा निर्णय। आपको शांत रहकर सुनना होगा। कठोर प्रतिक्रिया स्थिति बिगाड़ सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई प्रस्ताव या गंभीर बातचीत सामने आ सकती है। लेकिन केवल भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। सामने वाले की स्थिरता और जिम्मेदारी को परखें।
उपाय: शाम को शिव-पार्वती का ध्यान करें और 11 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

कार्यस्थल पर आज टीम वर्क महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप साझेदारी में काम करती हैं तो मतभेद हो सकते हैं। अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन टकराव से बचें। यदि आप प्रशासन, प्रबंधन, बैंकिंग, कानून या कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़ी हैं तो आज क्लाइंट या वरिष्ठ के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। व्यवहार में संतुलन रखें। आज इन्वेस्टमेंट इमोशन्स में आकर न करें।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपनी मेज पर काले तिल के कुछ दाने रखें और शनि देव का स्मरण करें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज पार्टनरशिप से जुड़ा कोई डिसीजन सामने आ सकता है। आज जॉइंट इन्वेस्टमेंट , पति या परिवार के साथ धन चर्चा हो सकती है। आज के दिन उधार लेन-देन में सावधानी रखें। कोई बड़ा फाइनेंसियल डिसीजन आज टालना बेहतर रहेगा। आज स्थिर और सिक्योर स्कीम ही अपनाएं।
उपाय: जरूरतमंद को काला कपड़ा या तिल का दान करें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको घुटनों, हड्डियों, जोड़ों, त्वचा, कमर और पाचन तंत्र पर ध्यान देना होगा। अधिक तनाव से जोड़ों में जकड़न या घुटनों में दर्द हो सकता है। लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने से कमर दर्द बढ़ सकता है। ठंडी चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि इससे पाचन प्रभावित हो सकता है। त्वचा में रूखापन भी महसूस हो सकता है। नियमित हल्का व्यायाम और पर्याप्त आराम जरूरी है।
उपाय: स्नान के जल में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर स्नान करें और शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;