Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
 aaj ka makar rashifal 26 january

Aaj Ka Makar Rashifal 26 January 2026: लग्न में 4 ग्रहों का महायोग आज आपकी औरा को बना देगा सुपर-पावरफुल

मकर राशि की महिलाओं के लिए 26 जनवरी 2026 का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। उच्च का मंगल और सूर्य चेहरे पर तेज लाएंगे। करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश के योग हैं। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें। स्वास्थ्य में सिरदर्द और रक्तचाप का ध्यान रखें। परिवार के साथ खुशी मनाएं।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 07:00 IST

Makar Dainik Rashifal, 26 January 2026: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए किनफिडेन्स से भरा रहने वाला है  आपकी राशि में उच्च का मंगल और सूर्य होने से आज आपके चेहरे का तेज और कॉन्फिडेंस देखने लायक होगा।  आज  आप किसी भी समारोह में जाती हैं, तो आप आकर्षण का केंद्र  रहेंगी। चौथा  भाव का चंद्रमा बता रहा है कि आज आप अपनी इस शक्ति और खुशी को अपने परिवार के साथ घर पर सेलिब्रेट करना पसंद करेंगी। आज आप जो चाहेंगी, वो काम चुटकियों में हो जाएगा। आज आपकी पर्सनालिटी  निखर कर सामने आएगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को थोड़ा संभलकर रहना होगा। लग्न में चार ग्रह है आज मंगल और सूर्य आपको थोड़ा डोमिनेटिंग बना सकते हैं। आप अनजाने में अपने पार्टनर पर हुक्म चला सकती हैं, जिससे उनका मूड खराब हो सकता है। सातवें भाव पर इन ग्रहों की दृष्टि है, इसलिए आज ईगो को प्यार के बीच में न आने दें। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन इमोशन्स और अधिकार के बीच बैलेंस बनाने का है। सिंगल महिलाओं की आज किसी बहुत प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: आज शिव परिवार की पूजा करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं का दिन अच्छा रहने वाला है लग्न भाव में बना रुचक महापुरुष योग आपको करियर की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। जो महिलाएं राजनीति, प्रशासन, या लीडरशिप रोल में हैं, आज उन्हें कोई बड़ी उपाधि या सम्मान मिल सकता है। छुट्टी होने के बावजूद आज आपके पास काम के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आप भविष्य की बड़ी योजनाओं की नींव रखेंगी।
उपाय: आज किसी गरीब को काले तिल या उड़द की दाल दान करें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं की आर्थिक दृष्टि से आज का दिन इन्वेस्टमेंट का है। आज आप खुद को संवारने, महंगे कपड़े या ज्वेलरी खरीदने पर पैसा खर्च करेंगी। चौथे भाव में चंद्रमा और लग्न में शुक्र होने से आज आप घर के इंटीरियर या सुख-सुविधाओं , गाड़ी, फर्नीचर पर भी बड़ा खर्च कर सकती हैं। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में आज का दिन बहुत शुभ है, कोई डील फाइनल हो सकती है।
उपाय: आज चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को सिरदर्द और बीपी का ध्यान रखना चाहिए।आज लग्न में सूर्य और मंगल की मौजूदगी शरीर में गर्मी और रक्तचाप बढ़ा सकती है। आज गुस्से या एक्ससिटेमेंट से बचें, वरना माइग्रेन हो सकता है। आज के दिन चौथे भाव का चंद्रमा सीने में जकड़न या कफ की समस्या दे सकता है, इसलिए ठंडी हवा से बचें।
उपाय: आज ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;