
Makar Dainik Rashifal, 26 February 2026: 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से षष्ठम भाव में स्थित है। षष्ठम भाव नौकरी, शत्रु, कर्ज, प्रतियोगिता, दिनचर्या और स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है। आज का दिन आराम का नहीं, व्यवस्थित परिश्रम का है। यदि आपने पहले से तैयारी की है तो आज जीत आपकी होगी, लेकिन यदि लापरवाही की है तो वही सामने आएगी। आज आपको छोटे-छोटे काम भी खुद देखने पड़ सकते हैं। दूसरों पर पूर्ण निर्भरता नुकसान दे सकती है। ऑफिस में कोई प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकता है, इसलिए काम में कमी न रखें।
प्रेम जीवन में आज व्यावहारिकता ज्यादा रहेगी, रोमांस कम। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर आपकी गंभीरता को दूरी समझ सकता है। समय निकालना जरूरी है। विवाहिता महिलाओं के लिए घरेलू जिम्मेदारियाँ अधिक रह सकती हैं, जिससे बातचीत कम हो सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई खास रोमांटिक संकेत नहीं, लेकिन किसी कलीग्स से धीरे-धीरे समझ बढ़ सकती है।
उपाय: ॐ शनैश्चराय नमः मंत्र का 23 बार जप करें।
करियर के क्षेत्र में आज काम का दबाव बढ़ेगा। पेंडिंग फाइलें, रिपोर्ट या अचानक निरीक्षण जैसी स्थिति बन सकती है। यदि आप प्रशासन, बैंकिंग, कानून, अकाउंट्स या टेक्निकल क्षेत्र में हैं तो आपकी मेहनत आज परखी जाएगी। आज भावनाओं में आकर कोई डिसीजन न लेवें टाइम मॅनॅग्मेंट ही आपकी सफलता की कुंजी है।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले तिल के तेल का दीपक जलाएं।

आर्थिक मामलों में आज कर्ज, ईएमआई, टैक्स या बिल भुगतान पर ध्यान देना होगा। आय सामान्य रहेगी लेकिन खर्च नियंत्रित रखना आवश्यक है।
किसी को उधार देने या लेने से पहले शर्तें स्पष्ट करें। आज लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए दिन सामान्य है, लेकिन रिस्क भरे डिसीजन से बचें।
उपाय: काली उड़द या तिल का दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष ध्यान घुटनों, हड्डियों, जोड़ों, त्वचा, दांत, नसों और कमर के निचले हिस्से पर दें। अधिक काम का दबाव घुटनों और पीठ में दर्द बढ़ा सकता है। कैल्शियम की कमी से कमजोरी महसूस हो सकती है। लंबे समय तक पोजीशन में न बैठें। हल्का स्ट्रेच और पर्याप्त पानी जरूरी है।
उपाय : स्नान के जल में एक चुटकी काला तिल डालकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।