
Makar Dainik Rashifal, 24 February 2026: 24 फरवरी 2026 का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए मानसिक स्थिरता और क्रिएटिव पॉवर को एक्टिव करने वाला है। आज चंद्रमा वृष राशि में आपके पंचम भाव में स्थित है और यहाँ वह उच्च का माना जाता है। पंचम भाव बुद्धि, संतान, प्रेम, सृजनात्मकता, निर्णय क्षमता औरफ्यूचर प्लानिंग्स से जुड़ा होता है। मंगलवार की ऊर्जावान प्रकृति इस स्थिति को और प्रभावशाली बना रही है। सामान्यतः आप व्यावहारिक और कठोर निर्णय लेने वाली मानी जाती हैं, लेकिन आज इमोसनल बैलेंस और व्यावहारिक बुद्धि का अनोखा मेल दिखाई देगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में थीं, तो आज स्थिति स्पष्ट हो सकती है। जो महिलाएं शिक्षा, कला, लेखन, मीडिया, डिजाइन, शिक्षण या किसी सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें आज विशेष प्रेरणा मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट को टाल रही थीं, तो आज शुरुआत करना लाभकारी रहेगा।
प्रेम जीवन में आज इमोसनल गर्माहट बढ़ेगी। यदि आप किसी रेलासनशिप में हैं, तो आज साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्ते में जो दूरी या औपचारिकता आ गई थी, वह कम हो सकती है। विवाहित महिलाओं के लिए संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है या उनके भविष्य को लेकर कोई पॉजिटिव प्लानिंग बनेगी। अविवाहित महिलाओं के जीवन में किसी बुद्धिमान और स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति का प्रवेश संभव है। हालांकि भावनाओं में बहकर जल्दबाजी करना नुकसानदेह हो सकता है। आप स्वभाव से सतर्क हैं, वही सतर्कता आज भी बनाए रखें।
उपाय: आज मां लक्ष्मी या भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
करियर के क्षेत्र में आज आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय शक्ति की परीक्षा होगी। पंचम भाव स्ट्रेटेजी और प्लानिंग का रिप्रजेंटेशन करता है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट का लीड कर रही हैं, तो आपकी योजना सफल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए दिन अनुकूल है। उच्च का चंद्रमा मानसिक स्पष्टता देता है, इसलिए जटिल विषयों को समझना आसान होगा। जो महिलाएं निवेश, शेयर मार्केट या किसी बी तरह के रिस्क से जुड़ी हैं, उन्हें सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।
उपाय: कार्य आरंभ करने से पहले पीले चंदन का तिलक लगाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट में लाभ की संभावना बन सकती है, लेकिन यह लाभ तभी संभव है जब निर्णय पूरी गणना के साथ लिया जाए। अनावश्यक रिस्क से बचें। यदि आप बच्चों की शिक्षा या फ्यूचर इन्वेस्टमेंट प्लान्स बना रही हैं, तो आज शुरुआत करना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को किसी नए विचार से लाभ मिल सकता है। खर्च नियंत्रित रखें और दिखावे से बचें।
उपाय: किसी जरूरतमंद बच्चे को कॉपी या पेन दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज पेट, हृदय क्षेत्र और ब्लड प्रेशर पर ध्यान देना आवश्यक है। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। नियमित दिनचर्या बनाए रखें और पर्याप्त जल का सेवन करें। यदि पहले से कोई हृदय या ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या है, तो दवाओं में लापरवाही न करें। मानसिक रूप से आप आज पॉजिटिव और केंद्रित रहेंगी। हल्का व्यायाम और ध्यान लाभकारी रहेगा।
उपाय: रात में सोने से पहले कुछ मिनट ध्यान करें और गुनगुना पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।