Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
aaj ka makar rashifal 22 january 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 22 January 2026: आज मकर राशि वाले जिम्मेदारियां निभाएं, धैर्य से मिलेगी हर चुनौती में जीत; पढ़ें कैसा रहेगा दिन

22 जनवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन जिम्मेदारियों और कड़ी मेहनत से भरा रहेगा। उन्हें धैर्य और स्थिर सोच से काम लेना होगा। प्रेम जीवन में व्यावहारिकता रहेगी, जबकि करियर में मेहनत का फल देर से मिलेगा। आर्थिक रूप से बजट पर ध्यान देना और अनावश्यक खर्चों से बचना महत्वपूर्ण है। सेहत में हड्डियों और थकान की समस्या हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 07:26 IST

Makar Dainik Rashifal, 22 January 2026: गुरुवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए हार्ड वर्क , डिसिप्लिन और इनर स्ट्रेंथ वाला रहेगा। आज आप खुद को ज़िम्मेदारियों से घिरा हुआ महसूस कर सकती हैं। काम, परिवार और भविष्य तीनों का दबाव एक साथ मन पर रहेगा। ग्रहों की स्थिति साफ बता रही है कि आज भाग्य से ज़्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा।  आज हर काम तुरंत पूरा न भी हो, तब भी घबराने की ज़रूरत नहीं। आपकी स्थिर सोच और संयम आज आपको कई उलझनों से बचा सकता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं का व्यवहार थोड़ा प्रैक्टिकल रहेगा। आप इमोशन्स से ज़्यादा ज़िम्मेदारियों पर ध्यान देंगी, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप दूरी बना रही हैं। विवाहित महिलाओं के लिए आज पार्टनर से पैसों, घर या भविष्य की प्लानिंग्स पर चर्चा हो सकती है। बात गंभीर होगी,रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को आज यह समझना होगा कि हर बात को प्लान की तरह नहीं चलाया जा सकता। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य है। कोई खास नया संकेत नहीं है, लेकिन मन पुराने अनुभवों की तरफ जा सकता है।
उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा काला तिल मिलाकर अर्पित करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को पेशेंस रखना होगा। आज आपको लगेगा कि मेहनत ज़्यादा है और रिज़ल्ट कम। लेकिन आज की आपकी यही मेहनत आने वाले समय में आपकी पहचान बनाएगी। नौकरी कर रही महिलाओं को आज बॉस या सीनियर से अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिल सकती है। टालने से बेहतर है उसे शांति से स्वीकार करना। आज के दिन बिज़नेस कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन स्टेबल है । बड़े फैसले लेने से बचें, लेकिन पुराने कामों को व्यवस्थित करने का अच्छा समय है। आज के दिन ऑफिस में किसी भी तरह से दिखावे से बचना चाहिए।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का 7 बार जप करें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज मकर राशि की महिलाओं को बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। खर्च ज़रूरी चीज़ों पर होगा, लेकिन पैसे सोच से ज़्यादा निकल सकती है। आज किसी पुराने पेमेंट या सरकारी काम से जुड़ी चिंता हो सकती है। प्रॉपर्टी, टैक्स या इंश्योरेंस से जुड़े मामलों में आज लापरवाही न करें। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन सामान्य है। किसी की सलाह पर बिना समझे पैसा इन्वेस्ट न करें।
उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद को काले चने या कंबल दान करें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को हड्डियों, घुटनों और थकान से जुड़ी समस्या महसूस हो सकती है। आज के दिन ज़्यादा देर तक एक ही पोज़िशन में बैठना या खड़े रहना परेशानी बढ़ा सकता है। मानसिक रूप से भी आज आप भारीपन महसूस कर सकती हैं। आज नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन संभव है। आज खुद पर ज़्यादा सख़्त न हों।
उपाय: आज रात को सरसों के तेल से पैरों की हल्की मालिश करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;