Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:42 AM IST
aaj ka makar rashifal 21 january 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 21 January 2026: आज मकर वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी दोगुनी, लेकिन कमाई होगी चौगुनी, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

21 जनवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन काम और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। धैर्य रखने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में व्यवहारिक रहना होगा, वहीं करियर में मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है, खर्च ज़रूरी कामों पर होंगे। स्वास्थ्य में जोड़ों और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 07:31 IST

Makar Dainik Rashifal, 21 January 2026:  बुधवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए काम और ज़िम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। आज आप खुद से और दूसरों से दोनों से ज़्यादा अपेक्षा रखेंगी। चंद्रमा की स्थिति आपको डिस्कॉपलीनेड और फोकस्ड बनाए रखेगी, लेकिन अगर आप हर चीज़ अपने ही तरीके से करने की ज़िद करेंगी तो तनाव बढ़ सकता है। आज का दिन आपसे मेहनत मांगता है, लेकिन इसका फल धीरे-धीरे दिखाई देगा। आज अपने धैर्य रखा तो आप का दिन काफी अच्छा जायेगा।  छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को व्यवहारिक रहना होगा। आप रिश्ते में स्टेबिल्टी चाहेंगी, लेकिन आज अपने इमोशन्स पर कण्ट्रोल रखना होगा , विवाहित महिलाओं को पति के काम या ज़िम्मेदारियों के कारण दूरी महसूस हो सकती है। शिकायत करने से बेहतर है हालात को समझना। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई ऐसा व्यक्ति ध्यान में आ सकता है जो भरोसेमंद लगे, लेकिन सोच समझ कर निर्णय लें।
उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन मजबूत है। ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुशासन से सब खुश होंगे । सीनियर्स आज आप पर ज़्यादा भरोसा कर सकते हैं और कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। बिज़नेस कर रही महिलाओं को आज लंबे समय की प्लानिंग पर काम करना चाहिए। किसी पुराने प्रोजेक्ट या अटके काम में आज गति आ सकती है।आज किसी से वाद विवाद न करें, आज के दिन आपको शांत रहकर काम लोगो से निकलवाना चाहिए।
उपाय: काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए बैलेंस बनाकर रखना होगा । आज आपकी इनकम स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च भी ज़रूरी कामों में होंगे। घर, बच्चों या भविष्य की प्लानिंग पर पैसा खर्च हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के मामले में आज सुरक्षित विकल्प बेहतर रहेंगे। किसी को उधार देने से पहले दो बार सोचें। पुराने सेविंग्स या बीमा से जुड़ी बातों पर आज विचार हो सकता है।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को काले तिल या कंबल दान करें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य में मामलो में देखा जाए तो आज मकर राशि की महिलाओं को घुटनों, जोड़ों और पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखना होगा। आज ज़्यादा देर तक खड़े रहना या भारी काम थकान बढ़ा सकता है। आज आपको मानसिक तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। आज गर्म चीज़ों का सेवन और हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी।
उपाय: रात को सोने से पहले तिल के तेल से पैरों की हल्की मालिश करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;