
Makar Dainik Rashifal, 21 February 2026: शनिवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए अपने पराक्रम और शार्प कम्युनिकेशन से दुनिया मुट्ठी में करने का बेहतरीन अवसर लेकर आया है। आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव संचार, भाई-बहन, पराक्रम, छोटी यात्रा और हुनर के भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहा है। इसके साथ ही, चंद्रमा आपकी बुद्धि के देवता बुध के रेवती नक्षत्र में मौजूद है। लग्नेश शनि के दिन और बुध की वाक्पटुता के इस शानदार संगम से आज आप किसी भी काम में पीछे नहीं हटेंगी। आज आपकी जुबान और आपका तेज दिमाग ही आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगा, जिससे आप बड़ी से बड़ी चुनौती को चुटकियों में हल कर लेंगी।
प्रेम और दांपत्य जीवन के मामलों पर आज ओपन कम्युनिकेशन का होगा । तीसरा भाव आपकी एक्सप्रेशन का होता है। अगर पार्टनर के साथ कोई पुरानी अनबन या खामोशी चल रही थी, तो आज आपकी एक लॉजिकल और प्यार भरी बात उस बर्फ को पूरी तरह पिघला देगी। आज आप दोनों भविष्य की किसी शार्ट ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल मकर महिलाओं की आज ऑनलाइन या किसी सफर के दौरान एक ऐसे शख्स से दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है ।
उपाय: आज की शाम को काले तिल और थोड़ा सा शहद मिलाकर एक मिट्टी के दीये में रखें और किसी पेड़ के नीचे रख दें।
नौकरी और प्रोफेशन के क्षेत्र में आज आपकी नेटवर्किंग और आपके आइडिया तहलका मचाने वाले हैं। तीसरे भाव का संबंध आपके अपने हुनर और प्रयासों से है। जो महिलाएं मीडिया, आईटी , सेल्स, मार्केटिंग, या लेखन से जुड़ी हैं, आज उनके टैलेंट देखने मिलेंगे । ऑफिस में आज आपकी दी गई प्रेजेंटेशन या लिखी गई कोई रिपोर्ट बॉस को आपका दीवाना बना देगा । आज किसी के भरोसे बैठने के बजाय अपने खुद के दम पर काम निपटाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।
उपाय: अपने ऑफिस बैग या डेस्क की दराज में एक साबुत सुपारी पर हरा धागा लपेटकर रख लें और घर से निकलते समय एक लौंग चबाएं।

आर्थिक मामलों में आज किस्मत से ज्यादा आपका दिमाग और आपकी स्किल आपके लिए पैसा खींचकर लाएगी। तीसरे भाव का गोचर आपको बिना सोचे-समझे रिस्क लेने से बचाएगा और बुध आपकी कैलकुलेशन को एकदम सटीक कर देगा। अगर आप फ्रीलांसिंग, कमीशन या ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी हैं, तो आज कोई बड़ी डील आपके पक्ष में फाइनल हो सकती है। आज छोटे भाई-बहनों या किसी गैजेट पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। आज उधार लेन-देन से एकदम दूर रहें, वरना पैसा फंस सकता है।
उपाय: आज के दिन एक काले कपड़े में थोड़ी सी चाय की पत्ती और एक रुपये का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के मोर्चे पर आज आपको अपने गले , कंधों , श्वास नली और नसों का विशेष ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव कंधे और गर्दन के हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। आज लगातार लैपटॉप या फोन पर झुककर काम करने से सर्वाइकल या कंधों की नसों में तेज खिंचाव और भारीपन महसूस हो सकता है। बुध के असर से बोलते-बोलते गले में खराश या कफ की शिकायत भी हो सकती है। आज अपनी गर्दन को बीच-बीच में आराम दें और बहुत ठंडे पानी या एसी की सीधी हवा से अपने गले को बचाकर रखें।
उपाय: रात को सोने से पहले एक चम्मच सरसों के तेल में थोड़ी सी अजवाइन का लें और उस हल्के गर्म तेल से अपनी गर्दन व कंधों की मालिश करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।