Wed Apr 1, 2026 | Updated 04:58 PM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Makar Rashifal 20 March 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से पूरे होंगे रुके हुए काम, जानिए मकर राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मकर राशि की महिलाओं के लिए 20 मार्च 2026 का दिन शांतिपूर्ण और घर-परिवार में स्थिरता लाने वाला है। प्रेम संबंध मधुर होंगे, करियर में नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, हालांकि कुछ खर्चों की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर पाचन का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण निर्णयों में बड़ों की सलाह लेना उचित होगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 06:30 IST

Capricorn Horoscope Today, 20 March 2026 : मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही शांतिपूर्ण और घर की व्यवस्था को सुधारने वाला है। आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव  में बैठे हैं, जो आपको मानसिक रूप से बहुत स्थिर और संतुष्ट महसूस कराएंगे। आज आपको अपनी सुख-सुविधाओं या घर के किसी बड़े बदलाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसे में किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में निर्णय न लें, बल्कि अपने पुराने अनुभवों और घर के बुजुर्गों की सलाह का सहारा लें। घर के वातावरण में आज आपकी भूमिका बहुत प्रभावशाली रहेगी और आपकी सूझबूझ से कोई पुराना घरेलू तनाव खत्म हो सकता है। दोपहर के बाद माता या माता समान किसी महिला से कोई ऐसी जानकारी या उपहार मिल सकता है जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। आज आप अपने घर को सजाने या किसी कीमती वस्तु की खरीदारी की योजना बना सकती हैं। 

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही मधुर और स्थिरता लेकर आने वाला है। चौथे भाव का चंद्रमा पार्टनर के साथ आपके रिश्तों में एक नया भावनात्मक जुड़ाव पैदा करेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप घर की किसी बड़ी जिम्मेदारी या भविष्य के सपनों को लेकर सार्थक चर्चा करेंगी। यदि आप अपने मन की बात बिना किसी हिचकिचाहट के और स्पष्टता से कहेंगी, तो पुरानी चल रही हर गलतफहमी आज दूर हो सकती है। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उनके लिए आज का दिन किसी बहुत ही घरेलू और सुलझे हुए व्यक्ति के साथ जुड़ने का संकेत दे रहा है। लेकिन किसी भी नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले थोड़ा समय देना और सामने वाले के संस्कारों को समझना ही बुद्धिमानी होगी।
उपाय: आज किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शुद्ध घी अर्पित करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन अपनी नींव मजबूत करने और नई योजनाएं बनाने का है। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसा कार्य मिल सकता है जिसे आप घर से रहकर भी पूरा कर सकती हैं। यदि आप शिक्षा, रियल एस्टेट, डेकोरेटिंग या सरकारी सेवा से जुड़ी हैं, तो आज आपको अपने पुराने अनुभव का बड़ा फायदा मिल सकता है। जो महिलाएं घर से अपना कोई काम जैसे इंटीरियर डिजाइनिंग, कुकिंग या ऑनलाइन सेलिंग चलाती हैं, उनके लिए आज का दिन नए और बड़े आर्डर मिलने के लिए बहुत शुभ है। आज किसी भी फाइल या बिजनेस डील को अधूरा न छोड़ें, क्योंकि आपकी एकाग्रता आज आपको भविष्य में बड़ी पहचान दिला सकती है।
उपाय: आज कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए हल्का सा चंदन का इत्र लगाएं।

More For You

capricorn-career-horoscope-1757507205053 (1)

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज आपको बहुत ही संतुलित सोच रखने की जरूरत है। चंद्रमा की स्थिति यह बता रही है कि आज धन की आवक तो अच्छी रहेगी, लेकिन साथ ही घर की मरम्मत या किसी वाहन पर पैसा खर्च होने के योग भी बन रहे हैं। आज प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े किसी भी बड़े इन्वेस्ट के मामले में जल्दबाजी न करें घर के बड़ों की राय लेना ही ठीक रहेगा।
उपाय: आज शाम को घर के मंदिर में सरसो तेल का दीपक जलाएं और उसमें एक लोंग जरूर डालें।

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आप चौथे भाव का चंद्रमा अच्छी नींद और मानसिक प्रसन्नता देता है। दोपहर की भागदौड़ के कारण शाम को सीने में जलन या एसिडिटी की हल्की समस्या हो सकती है। आज थोड़ा समय प्राणायाम और गहरी सांस लेने के अभ्यास के लिए निकालना आपके मानसिक स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाएगा। बहुत अधिक चिकनाई वाली चीजों से बचें ताकि पेट की स्थिति सही रहे। सुबह की ताजी हवा में टहलना और पर्याप्त पानी पीना आपको दिनभर चुस्त-दुरुस्त रखेगा।
उपाय: स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें और माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;