Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:03 PM IST
aaj ka makar rashifal 20 january 2026

मकर राशिफल 20 जनवरी 2026: धन लाभ, मधुर वाणी और पारिवारिक सुख से भरा दिन

मकर राशि की महिलाओं के लिए 20 जनवरी 2026 का दिन समृद्धि और वाणी की मिठास लाएगा। चंद्रमा और शुक्र की युति से बैंक बैलेंस बढ़ेगा और पारिवारिक सुख मिलेगा। करियर में नेतृत्व क्षमता चमकेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। हालांकि, सिर और आंखों का ध्यान रखना होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति और निवेश से लाभ के योग हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 07:15 IST

Makar Dainik Rashifal, 19 January 2026:  मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन प्रोस्पेरिटी और कन्वर्सेशन का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव  में प्रवेश कर चुके हैं, जहाँ शुक्र देव पहले से विराजमान हैं। यह चंद्र-शुक्र की युति आपके बैंक बैलेंस और पारिवारिक सुखों को बढ़ाने वाली है। आपकी राशि  में सूर्य और उच्च के मंगल का अंगारक योग बना हुआ है, जो आपके स्वभाव में थोड़ी गर्मी या जिद्द ला सकता है। आज आपके पास एनर्जी लेवल हाई होगा आज आप अपनी वाणी की मिठास से आप बिगड़े काम बना लेंगी। आज परिवार के साथ किसी दावत या समारोह में जाने का प्रबल योग है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में स्टेबिलिटी लाने का है। दूसरे भाव में शुक्र और चंद्रमा की उपस्थिति आपके मैरिडलाइफ में मिठास घोलेगी। आज आप अपने पार्टनर को अपनी बातों से मोहित कर लेंगी। लग्न में बैठे मंगल के कारण कभी-कभी आपका ईगो बीच में आ सकता है, जिससे बचना होगा। आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार या उपहार मिल सकता है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से रिश्ता आ सकता है।
उपाय: आज चींटियों को सूखा नारियल और शक्कर का चूरा खिलाएं।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामलो में पर आज मकर राशि की महिलाओं की लीडरशिप देखने लायक होगी। लग्न में उच्च का मंगल आपको कार्यक्षेत्र में एक मजबूत स्थिति प्रदान कर रहा है। आज आप किसी टीम को लीड करेंगी और अपनी बातों को बहुत प्रभावी ढंग से रखेंगी। जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस, ज्वेलरी डिजाइनिंग या टीचिंग के पेशे में हैं, उनके लिए आज का दिन बेनिफिशियल रहेगा । आज आप अपनी वाणी से क्लाइंट्स को तुरंत इम्प्रेस कर लेंगे । पारिवारिक बिज़नेस में आज बड़ा प्रॉफिट हो सकता है।
उपाय: आज शमी के पौधे के नीचे लोहे का दिया जलाएं।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दूसरा भाव धन सेविंग्स का होता है और वहां शुभ ग्रहों की युति है। आज आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी पुराने इन्वेस्ट से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। आज आप सोने-चांदी के आभूषण या कीमती रत्नों की खरीदारी करने का मन बना सकती हैं। आज बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आज खान-पान और मेहमाननवाजी पर भी धन खर्च होगा।
उपाय: आज अपने पर्स में चांदी का एक सिक्का या चौकोर टुकड़ा हमेशा के लिए रख लें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को सिर और नेत्र का ध्यान रखना होगा। लग्न में सूर्य-मंगल होने से सिरदर्द, माइग्रेन या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। शरीर में पित्त की अधिकता रहेगी, इसलिए आज तीखे और मसालेदार भोजन से दूर रहें। दूसरे भाव का चंद्रमा दांतों में दर्द या गले में खराश दे सकता है, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें।
उपाय: आज पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शनि स्तोत्र का पाठ करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;