
Makar Dainik Rashifal, 17 January 2026: शनिवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए सामान्य दिन है। पंचांग के अनुसार आज मासिक शिवरात्रि है। आज सूर्य बुध मंगल और शुक्र मकर राशि में एक साथ बैठकर एक दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। विशेष रूप से मंगल का लग्न में उच्च का होना रुचक महापुरुष योग का निर्माण कर रहा है। आज आपकी पर्सनालिटी का प्रभाव सब को देखने मिलेगा। आज आपकी एनर्जी तो अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक बैचनी रहेगी। खर्च के बारे में आज आप ज्यादा सोचोगी। आज मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। लग्न में चार ग्रहों का होना, विशेषकर सूर्य और मंगल का, आपको स्वभाव से बहुत ज्यादा डोमिनेटिंग बना देगा। आज आप का नेचर आपकी मैरिड लैफे में में समस्या खड़ा कर सकता है। आपके 7वें भाव पर इन चार ग्रहों की सीधी दृष्टि पड़ रही है। जिसके प्रभाव से आज पार्टनर के साथ ईगो क्लैश होने की प्रबल संभावना है। आप गुस्से में कुछ ऐसा कह सकती हैं जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाए। सिंग्लस आज थोड़ा सावधान रहे।
उपाय: आज हनुमान जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
मकर राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन पीक पर पहुंचने का है।आज रुचक योग आपको वर्कप्लेस में फायदा देगा । चाहे आप नौकरी करती हों या बिज़ने। पुलिस, प्रशासन, इंजीनियरिंग, राजनीति या मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन सफलता लेकर आया है।आज विदेशी संपर्कों या मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करने वाली महिलाओं को आज ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपके ऊपर काम का वर्कलोड बहुत ज्यादा होगा, लेकिन आपकी एनर्जी उसे आसानी से संभाल लेगी।
उपाय: आज हनुमान जी को लाल लंगोट या गुलाब की माला अर्पित करें।

मकर राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन इनकम से ज्यादा खर्चा वाला दिन है, मंगल आपके लाभ भाव का स्वामी होकर लग्न में उच्च का बैठा है। यह एक महाधन योग है। आज आपकी कमाई जबरदस्त रहेगी । आज आपकी बिज़नेस में प्रॉफिट मार्जिन बढ़ेगा। चन्द्रमा के प्रभाव से जैसे ही पैसा आएगा, वैसे ही कोई बड़ा खर्चा भी तैयार रहेगा। आज आप लक्जरी आइटम, खुद को सजाने-संवारने या किसी यात्रा पर मोटा पैसा खर्च कर सकती हैं। शुक्र का लग्न में होना आपको शॉपिंग के लिए खर्चा करा सकता है । आज इन्वेस्टमेंट करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि 12वां भाव कभी-कभी गलत जगह पैसा फंसा देता है।
उपाय: आज किसी सफाई कर्मचारी को नकद धन और काली उड़द का दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
मकर राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सिर और आंखों के लिए सेंसटिव है। लग्न में सूर्य और मंगल की अधिकता आपके सिर में तेज दर्द, माइग्रेन, चक्कर आना या ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या दे सकती है। शरीर में गर्मी बहुत ज्यादा रहेगी। 12वां भाव आंखों का और नींद का है। आज आपको आंखों में जलन या अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ज्यादा टेंसन लेने से आज बचें । आज वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, क्योंकि उच्च का मंगल रफ्तार पसंद करता है जो दुर्घटना का कारण बन सकती है।
उपाय: आज रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।