
Makar Dainik Rashifal, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए मिले-जुले परिणाम वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। 12वां भाव खर्च, विदेश और मोक्ष का होता है। एक तरफ सूर्य देव आपकी राशि में बैठकर आपको गजब का कॉन्फिडेंस और एनर्जी दे रहे हैं, दूसरी तरफ 12वां चंद्रमा मन में थोड़ी बेचैनी या थकान ला सकता है।आज आपका मन भीड़भाड़ से दूर एकांत में रहने का कर सकता है। आज का दिन भागदौड़ कम करके सेल्फ रिफ्लेक्शन और दान-पुण्य में बिताने का है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को अपने पार्टनर से डिस्टेंस का अहसास हो सकता है। 12वां चंद्रमा कभी-कभी पार्टनर से शारीरिक या मानसिक दूरी बनाता है। आज काम की व्यस्तता के कारण आप एक-दूसरे को समय न दे पाएं। सूर्य का आपकी राशि में होना आपको थोड़ा एगोइस्टिक बना सकता है, जिससे छोटी सी बात पर बहस हो सकती है। आज आपको अपने पार्टनर की बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए। लव लाइफ में, अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन अच्छा है, आज मुलाकातों में बाधा आ सकती है।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीला चंदन और तुलसी चढ़ाएं।
करियर के मामले पर आज मकर राशि की महिलाओं को विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। 12वां भाव विदेश का होता है। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी , अस्पताल या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। सूर्य लग्न में हैं, इसलिए आपकी लीडरशिप क्वालिटी बनी रहेगी, लोग आपकी बात सुनेंगे। लेकिन 12वां चंद्रमा काम में मन भटकने का कारण बन सकता है। आज ऑफिस में कोई भी बात किसी से शेयर न करें।
उपाय: आज अपने साथ हल्दी की एक गांठ रखें या पीला धागा कलाई पर बांधें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन एक्सपेंसिव रहेगा। 12वां भाव एक्सपेंसेस का है। आज न चाहते हुए भी आज आपके खर्च होंगे । यह खर्चा घर की जरूरतों, दवाईयों या किसी यात्रा पर हो सकता है। आज इन्वेस्टमेंट करने से बचें, आज शेयर मार्किट में नुकसान की सम्भावना है। पैसा उधार देने के लिए भी आज का दिन सही नहीं है।
उपाय: आज आज के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और पैरों का ध्यान रखना होगा। 12वां भाव नींद और आंखों का कारक है। आज आपको नींद न आने या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। सूर्य लग्न में है, जो शरीर में पित्त बढ़ा रहा है, इसलिए सिरदर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है। आज काम के बीच में ब्रेक लें और अपनी आंखों को आराम दें।
उपाय: आज पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।