Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:21 AM IST
aaj ka makar rashifal 14 january 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 14 January 2026: आज अपनी ही राशि में आ रहे हैं सूर्य देव; मकर राशि वालों की चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, बस कर लें ये 1 काम

मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे मकर राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और लाभ व इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचना होगा, जबकि करियर और आर्थिक स्थिति में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए सिर और आंखों का ध्यान रखें, साथ ही क्रोध प्रबंधन महत्वपूर्ण है।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 07:06 IST

Makar Dainik Rashifal, 14 January 2026: बुधवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का महा पर्व है। आज सूर्य देव धनु राशि से निकलकर आपकी ही राशि  में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष में जब सूर्य पहले भाव में आता है, तो व्यक्ति का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होता है। आज से आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग चमक दिखेगी आज चंद्रमा आपके 11वें भाव में बैठा है जो की लाभ और इच्छा पूर्ति का घर है आज  सूर्य आपको पावर देगा और चंद्रमा आपको प्रॉफिट । आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। बस ईगो से बचें। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को अपनी ईगो को घर के बाहर ही रखनी होगी। सूर्य के आपकी राशि में आने से आप रिश्तों में डोमिनेटिंग हो सकती हैं। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति की बातों का सम्मान करना चाहिए, वरना बेवजह की बहस हो सकती है। 11वें भाव का चंद्रमा के प्रभाव से आज अपने पार्टनर के साथ किसी पार्टी या सामाजिक समारोह में जा सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत लकी है, किसी दोस्त के जरिए कोई खास रिश्ता आ सकता है।
उपाय: आज काली गाय को खिचड़ी।,उड़द दाल और चावल खिलाएं।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामले में देखा जाये तो आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए सक्सेस का है। सूर्य का आपकी राशि में गोचर के प्रभाव से लोग आज आपकी बात सुनेंगे और मानेंगे भी। अगर आप टीम लीडर, मैनेजर या बॉस हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। 11वें घर का चंद्रमा आपके प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत करेगा। आज पुराने संपर्कों या दोस्तों की मदद से कोई रुका हुआ काम बन सकता है। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा खासा लाभ देने वाला हो सकता है। आज आप नए टारगेट बनाएंगे और उन्हें पूरा करने का सोच भी रखेंगी।
उपाय: आज किसी गरीब को काले तिल और गुड़ के लड्डू दान करें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के इच्छा पूर्ति का है। 11वां भाव लाभ का होता है, और वहां चंद्रमा का होना कैश फ्लो के लिए शानदार है। आज आपको काफी सारे सोर्सेस से पैसा मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो आज मिल सकता है। आज आप अपने ऊपर, अपनी ग्रूमिंग या कपड़ों पर भी पैसा खर्च करेंग।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को कंबल या ऊनी वस्त्र दान करें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को सिर और आंखों का ध्यान रखना होगा। सूर्य जब लग्न में होता है, तो शरीर में पित्त को बढ़ाता है। आज आपको सिरदर्द, माइग्रेन या आंखों में जलन महसूस हो सकती है। आज खान पान में संयम रखे। 11वें घर का चंद्रमा अच्छी सेहत देता है, आज आपको अपने गुस्से और तनाव को मैनेज करना होगा। आज सुबह जल्दी उठकर सूर्य को अर्घ्य देना आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा इलाज है।
उपाय: आज तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;