
Makar Dainik Rashifal, 13 January 2026: 13 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा संघर्ष और धैर्य वाला है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन हनुमान जी का है, जबकि आपकी राशि के स्वामी शनि हैं। मंगल और शनि में आपस में नहीं बनती। इसका मतलब है कि आज आप चाहेंगी कि काम फटाफट हो जाए, लेकिन काम अटक-अटक कर होंगे। इससे आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है। आज आपको अपनी हड़बड़ी पर काबू रखना है। अगर आप शांति से काम लेंगी तो दिन निकल जाएगा, वरना बेवजह का तनाव होगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को अपनी जुबान पर लगाम लगानी होगी। मंगल के असर से आज आप छोटी-छोटी बातों पर भड़क सकती हैं, जो आपके पार्टनर को दुखी कर सकता है। विवाहित महिलाओं को ऑफिस का गुस्सा घर पर पति या बच्चों पर नहीं उतारना चाहिए। लव लाइफ में, आज पार्टनर से बहस करने के बजाय चुप रहना बेहतर है। सिंगल महिलाओं को आज किसी को प्रपोज करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, समय अभी सही नहीं है।
उपाय: आज शाम को घर में घी का दीपक जलाएं।
करियर के मामले पर मकर राशि की महिलाओं को आज मेहनत ज्यादा करनी होगी और फल थोड़ा देर से मिलेगा। मंगलवार को ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। मकर राशि वाली महिलाएं मेहनती होती हैं, लेकिन आज मंगल की वजह से आप शॉर्टकट मारने की कोशिश कर सकती हैं, जो गलत होगा। आज बॉस या सीनियर से उलझना भारी पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा शांत रहकर काम निपटाना ही समझदारी है। बिज़नेस में आज कोई भी बड़ा रिस्क न लें, दिन सामान्य है, अपनी रूटीन को फॉलो करें।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को आज का दिन हाथ भींचकर चलने का है। मकर राशि वाली महिला पैसे बचाने में माहिर होते हैं, लेकिन आज अचानक कोई खर्चा आ सकता है गाड़ी खराब होना या घर की कोई चीज टूट जाना। आज शेयर मार्किट में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि पैसा फंसने के चांस ज्यादा है।
उपाय: आज किसी गरीब को काले तिल का दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को अपने घुटनों और जोड़ों का ध्यान रखना होगा। शनि के प्रभाव से पैरों में दर्द या जकड़न रह सकती है। वहीं, मंगल के कारण आज किचन में काम करते समय हाथ कटने या जलने का डर है, इसलिए चाकू और आग से सावधान रहें। आज ज्यादा भारी सामान उठाने से बचें, कमर में लचक आ सकती है। मानसिक शांति के लिए गहरी सांस लें और तनाव कम लें।
उपाय: आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।