
Makar Dainik Rashifal, 02 March 2026:: 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए दुनिया की भीड़ से अलग हटकर, बहुत ही सावधानी और शांति से चलने का है। आज चंद्रमा आपके सातवें भाव से निकलकर आपके आठवें भाव अचानक होने वाली घटनाएं, ससुराल, रुका हुआ पैसा, और छुपे हुए रहस्य के भाव यानी सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर रहा है। सोमवार और आठवें भाव में सिंह राशि का चंद्रमा ज्योतिष में आठवें चंद्रमा को थोड़ा सतर्क रहने वाला माना जाता है। आज आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी या ईगो में नहीं लेना है। आज आपकी इंटुइशन बहुत तेज रहेगी, बस शांति से अपना काम करें।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाने का है। आठवां भाव ससुराल और छुपी हुई बातों का होता है। आज अपने पति या पार्टनर के साथ हुई कोई भी बात किसी तीसरे इंसान को बिल्कुल न बताएं। आज ससुराल वालों या जीवनसाथी के साथ किसी भी फालतू बहस में पड़ने से बचें आपकी चुप्पी और समझदारी ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज किसी अचानक सफर या अनजान जगह पर कोई रहस्यमयी रिश्ता मिल सकता है, लेकिन तुरंत भरोसा करने से बचें।
उपाय: आज के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
नौकरी और काम-धंधे में आज रिसर्च और छुपे हुए कामों से बहुत बड़ा फायदा होगा। आठवां भाव रिसर्च और गहराई का होता है। अगर आप ऑनलाइन काम, शेयर मार्किट , ज्योतिष , हीलिंग, ऑडिट या कोई भी ऐसा काम करती हैं जिसमें बहुत दिमाग लगाना पड़ता है, तो आज सोमवार का दिन आपको अचानक कोई बड़ी सफलता दे सकता है। आज ऑफिस में अपनी प्लानिंग किसी को न बताएं। आपके पीठ पीछे पॉलिटिक्स करने वाले गुप्त दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
उपाय: आज सुबह ॐ विघ्नविनाशाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

पैसों के मामले में आज का दिन अचानक धन लाभ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने का है। आठवां भाव अचानक मिलने वाले पैसे का होता है। आज आपको किसी पुरानी पॉलिसी , पुश्तैनी जायदाद, या ससुराल की तरफ से अचानक कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। अगर किसी ने आपका पैसा लंबे समय से रोक रखा था, तो आज वो पैसा वापस आने के योग हैं। लेकिन ध्यान रहे, आज किसी को भी नया उधार बिल्कुल न दें और शेयर मार्किट या ट्रेडिंग में बड़ा रिस्क न लें।
उपाय: आज शाम के समय शिव मंदिर में जाकर कच्चा दूध और काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत को लेकर आज आपको अपने पेट के निचले हिस्से, कमर और शरीर की गर्मी का विशेष ध्यान रखना होगा। आठवां भाव शरीर के निचले हिस्से का होता है और सिंह राशि अग्नि तत्व है। आज बाहर का बहुत ज्यादा मसालेदार या गर्म तासीर वाला खाना खाने से बचें, वरना एसिडिटी , कमर में दर्द या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। आज वाहन बहुत सावधानी से चलाएं और फालतू की ओवरथिंकिंग से बचें।
उपाय: आज के दिन शिव जी के बारह नमो का जप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।