saptahik kark rashifal 19 to 25 january 2026

Saptahik Rashifal Kark 19-25 January 2026: कर्क राशि के लोग रिश्तों में ईगो से बचें और सेहत का रखें खास ख्याल, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

कर्क राशि के लिए 19-25 जनवरी 2026 का सप्ताह धैर्य और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने वाला रहेगा। रिश्तों में अहंकार और गलतफहमी से बचें, खासकर 20-22 जनवरी के बीच मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। करियर में मिश्रित परिणाम मिलेंगे, वहीं आर्थिक रूप से यह सप्ताह खर्चीला हो सकता है; बड़े निवेश से बचें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे पेट और हार्मोनल असंतुलन परेशान कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने सावधानी बरतने और उपाय करने की सलाह दी है।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 14:02 IST

Cancer Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा की शुरुआत 19 जनवरी को मकर राशि से होगी। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशिमें गोचर करेगा, जो सप्ताह का सबसे चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य मकर राशि में होकर आपके सप्तम भाव में हैं। शुक्र, बुध और मंगल की युति मकर राशि में बनी हुई है। गुरु  12वें भाव में और शनि 9वें भाव में स्थित हैं। कर्क राशि के लिए यह सप्ताह धैर्य और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का है। सप्ताह के मध्य में चन्द्र-राहु का अष्टम भाव में होना मानसिक चिंताएं बढ़ा सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। ऐसे में जानते है छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल....

कर्क राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट और गलतफहमी ला सकता है। इस सप्ताह आपके पार्टनर के स्वभाव में 'अहंकार' या गुस्सा बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस का संकेत दे रहा है। 19 जनवरी को स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन 20 से 22 जनवरी के बीच अष्टम भाव का चंद्रमा आपको बहुत इमोशनल और इन्सेक्युर महसूस करा सकता है। आपको लगेगा कि पार्टनर आपको समझ नहीं रहा है। विवाहित महिलाओं को ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है। 24 जनवरी के बाद स्थिति में सुधार होगा और शांति लौटेगी। सिंगल रह रही महिला को इस सप्ताह के मध्य में कोई खास व्यक्ति अट्रैक्ट कर सकता है।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर अर्पित करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के हिसाब से यह सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं को मिलाजुला परिणाम देगा। यदि आप कोर्ट-कचहरी या किसी कॉम्पिटिशन का मामला है, तो इस सप्ताह आपकी विजय होंग। 20 से 22 जनवरी के दौरान कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है जो आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। 

horoscope

इस दौरान ऑफिस में गॉसिप से दूर रहें। जो महिलाएं विदेश से जुड़े काम करती हैं या एमएनसी में हैं, उनके लिए गुरु का 12वें भाव में होना शुभ है। सप्ताह के अंत में भाग्य का साथ मिलेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं

कर्क राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में कर्क राशि की महिलाओं के यह सप्ताह खर्चीला साबित हो सकता है। 12वें भाव में देवगुरु बृहस्पति धार्मिक कार्यों, अस्पताल या दान-पुण्य पर खर्च करवा सकते हैं। केतु आपके दूसरे भाव में हैं इसलिए अपनी बचत को लेकर सतर्क रहना चाहिए , इस सप्ताह अचानक कोई ऐसा खर्च आ सकता है जिसकी आपने कभी कोई प्लांनिग नहीं बनाई थी। 20 से 22 जनवरी के बीच किसी को पैसा उधार न दें और न ही कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करें, क्योंकि अष्टम भाव का चंद्रमा धन हानि करा सकता है। 24 जनवरी के बाद धन आगमन की स्थिति सुधरेगा।
उपाय: गुरुवार को चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाएं।

कर्क राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में इस सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इस सप्ताह आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, हार्मोनल इम्बैलेंस या स्किन एलर्जी दे सकती है। 20 से 22 जनवरी के बीच अष्टम चंद्रमा के कारण आपको मानसिक तनाव, माइग्रेन या बेवजह का डर सता सकता है। वाहन चलाते समय या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है। बासी और तले-भुने भोजन से परहेज करें।
उपाय: प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें

यह भी पढ़ें- Kark Rashi Upay 2026: रिश्तों, सेहत और प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर्क राशि के लोग आजमाएं ये उपाय, भोलेनाथ की बनी रहेगी पूरे साल कृपा

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;