
Cancer Horoscope Today, 9 January 2026: 9 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए भावनाओं और संवेदनाओं से भरा रहने वाला है। आज शुक्रवार है और आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है। ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि को जल तत्व की राशि माना जाता है। आज के दिन चंद्रमा की स्थिति और शुक्रवार का संयोग आपके स्वभाव में अत्यधिक केयरिंग नेचर लाएगा। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज आप अपने परिवार और घर के प्रति बहुत अधिक समर्पित महसूस करेंगी।आपका सिक्स्थ सेंस आज बहुत प्रबल रहेगा। आज आपको अपने मूड स्विंग्स लगाम लगाने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातें आज आपको भावुक कर सकती हैं और उदास कर सकती हैं। आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बहुत जरूरी है। आज आप दूसरों की मदद करने में सुकून पाएंग।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन ककर राशि की महिलाओं के मिला-जुला रहेगा। विवाहित महिलाएं आज अपने जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग की उम्मीद करेंगी। अगर पति आपके मन की बात नहीं समझ पा रहे हैं, तो नाराज होने के बजाय उन्हें प्यार से समझाएं। यह छोटा सा प्रयास आपके दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा भर देगा। जो महिलाएं सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकती हैं जो उन्हें प्रोटेक्टिव महसूस कराएयेगा । आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आज असुरक्षा की भावना आप पर हावी हो सकती है। अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और उन्हें थोड़ा स्पेस दें। आज आपके ज्यादा सवाल-जवाब करना झगड़े का कारण बन सकता है।
उपाय: आज भगवान शिव का जलाभिषेक करें या जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
करियर के मामले पर आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए अपनी सॉफ्ट स्किल्स दिखाने का है। आप स्वभाव से एक अच्छी मैनेजर हैं, और आज यह गुण सबके सामने आएगा। एचआर , टीचिंग, नर्सिंग, काउंसलिंग, या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। साथ काम कर रहे लोग आज आपसे सलाह लेने आ सकते हैं। जो महिलाएं बिज़नेस कर रही हैं, उन्हें आज अपने स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। आज किसी महिला क्लाइंट के जरिए बड़ा लाभ होने के योग हैं।
उपाय: अपने ऑफिस की टेबल पर या काम करने की जगह पर एक कांच की बोतल में पानी भरकर रखें और उसे पीते रहें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए स्थिरता वाला है, लेकिन भाव में आकर आज खर्चा नहीं करना है। आज आपकी इनकम सामान्य रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आज लाभहो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा दिया था तो आज उसके वापस आने की उम्मीद है, आज आपका ज्यादा पैसा घर की जरूरतों, किचन के सामान या बच्चों की खुशी पर खर्च हो सकता है। यह खर्च आपको खुशी देगा, लेकिन महीने के बजट को ध्यान में रखना भी जरूरी है। आज ऑनलाइन शॉपिंग करते समय डिस्काउंट के चक्कर में जरूरत से ज्यादा सामान न खरीदें । आज फिक्स्ड डिपोसिड या गोल्ड में इन्वेस्ट करना ही आज समझदारी होगी। भविष्य की सुरक्षा के लिए आज कोई बीमा पॉलिसी लेने का मन बना सकती हैं।
उपाय: आज अपनी तिजोरी या पर्स में चांदी का एक छोटा चौकोर टुकड़ा या चांदी का सिक्का रखें।
स्वास्थ्य के मामले में कर्क राशि की महिलाओं को आज होनी छाती का खास ख्याल रखना होगा। आज आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। यह तनाव या बासी खाना खाने के कारण हो सकता है। इसके अलावा, बदलते मौसम में छाती में जकड़न या कफ की शिकायत हो सकती है। ठंडी चीजों से आज पूरी तरह परहेज करें। आज आप थोड़ी लो एनर्जी या मानसिक थकावट महसूस कर सकती हैं। पुरानी बातें याद करके मन उदास हो सकता है।
आज घर का बना सादा और सुपाच्य भोजन ही करें। रात के समय चावल या दही का सेवन न करें।
उपाय: मन की शांति के लिए 'ॐ सोम सोमाय नमः' का 108 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।