-1775531756603.webp)
Cancer Horoscope Today, 07 April 2026 : आज चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है, जो कर्क राशि से षष्ठम भाव में स्थित है। षष्ठम भाव रोग, ऋण, शत्रु, प्रतियोगिता और दैनिक कार्यशैली से जुड़ा होता है। सीधी बात यह है कि आज आराम का दिन नहीं है। जो काम टालती आ रही थीं, वही आज सामने खड़े मिलेंगे। अगर आप व्यवस्थित और अनुशासित रहेंगी तो दिन संभल जाएगा, वरना छोटी बात भी तनाव बढ़ा सकती है। कर्क राशि की महिलाएं स्वभाव से भावुक और संवेदनशील होती हैं, लेकिन आज भावुकता से ज्यादा व्यवहारिकता की जरूरत है। कार्यस्थल पर कम्पटीशन बढ़ सकता है आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत या काम से जुड़ा तनाव आपको व्यस्त रख सकता है।
प्रेम जीवन में आज व्यावहारिक दृष्टिकोण जरूरी है। विवाहित महिलाओं के लिए दिन थोड़ा सेंसिटिव हो सकता है। जीवनसाथी काम के तनाव में हो सकते हैं, जिससे बातचीत में कठोरता आ सकती है। इसे व्यक्तिगत हमला न समझें। धैर्य रखें। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कार्यस्थल या दैनिक दिनचर्या के माध्यम से किसी से संपर्क बढ़ सकता है। लेकिन तुरंत भावनात्मक रूप से जुड़ना ठीक नहीं होगा। पहले व्यक्ति की स्थिरता और व्यवहार को परखें।
उपाय: आज सुबह ॐ सोमाय नमः मंत्र की एक माला जपें।
करियर में आज मेहनत ज्यादा और परिणाम धीरे मिलेंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो आज कार्यभार बढ़ सकता है। कोई पुरानी फाइल या अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करना पड़ सकता है। आलोचना से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सुधार का अवसर मानें। जो महिलाएं चिकित्सा, सेवा, प्रशासन या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उनके लिए दिन एक्टिव रहेगा। व्यापार कर रही महिलाओं को कर्मचारियों या सहयोगियों पर निगरानी रखनी होगी। लापरवाही नुकसान दे सकती है।
उपाय: कार्य पर जाने से पहले दाएं हाथ में थोड़े काले तिल लेकर सूर्य को जल अर्पित करें और फिर तिल प्रवाहित कर दें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। खासकर दवा, यात्रा या कार्य से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। आज उधार लेने या देने से बचें। कर्ज संबंधी मामलों में सावधानी रखें। किसी भी तरह का आज इन्वेस्टमेंट से बचे, लॉन्ग टर्मम इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है।
उपाय: किसी जरूरतमंद को दही-चावल का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में पेट और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का भोजन कम करें। पानी अधिक पिएं। मानसिक तनाव को दबाकर न रखें। शाम के समय अपच या एसिडिटी होने की सम्भावना प्रबल है। आज का दिन आपको भावनात्मक मजबूती और अनुशासन की परीक्षा देगा।
उपाय - आज चांदी के पात्र में जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।