Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:16 PM IST
Kark aaj ka rashifal 28 January 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 28 January 2026: आय के नए स्रोत खुलेंगे, दोस्ती और नेटवर्किंग से मिलेगा फायदा, आज का कर्क राशिफल पढ़ें

आज का कर्क राशिफल 28 जनवरी 2026 कर्क राशि की महिलाओं के लिए आय, लाभ और नेटवर्किंग का शुभ संकेत देता है। ग्यारहवें भाव में उच्च का चंद्रमा नए इनकम सोर्स खोलेगा और दोस्तों व बड़े भाई-बहनों से भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में दोस्ती और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, करियर में बड़ी डील और सम्मान के योग हैं। धन, सेहत, प्रेम और करियर से जुड़ा पूरा राशिफल पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 08:01 IST

Cancer Horoscope Today, 28 January 2026: 28 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए लाभ और सोशलाइजिंग का है। आज चंद्रमा आपके लाभ स्थान में उच्च के हैं। यह गोचर कल्पवृक्ष जैसा फल देता है आप जो चाहेंगी, वह आज पूरा हो सकता है। आज आपका सोशल सर्किल बहुत बढ़ेगा। आज के दिन दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से आपको जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा। आज सातवें भाव में बैठे ग्रह बता रहे हैं कि अगर आप बिज़नेस या पब्लिक लाइफ में हैं, तो आज आपका अच्छा खासा फायदा होगा । आज आप किसी बड़े समारोह या पार्टी सम्मानित होंगी ।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

वैवाहिक और प्रेम जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं को दोस्ती और प्यार दोनों ही देखने को मिलेगी । ग्याहरवां भाव दोस्ती का है, इसलिए आज आपका पार्टनर आपके बेस्ट फ्रेंड की तरह पेश आएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी दोस्त के माध्यम से ही आज कोई नया रिश्ता आ सकता है। आज सातवें भाव में मंगल की उपस्थिति पार्टनर के स्वभाव में थोड़ी अग्रेशन ला सकती है, लेकिन उच्च का चंद्रमा अपनी शीतलता से सब बैलेंस कर लेगा।

उपाय: आज अपने पार्टनर को चांदी की कोई वस्तु गिफ्ट करें या साथ में खीर खाएं।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर और कामकाज के मामले में कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन नेटवर्किंग का है। आज आपकी नेटवर्क ही आपकी नेटवर्थ बनेगी। आज ग्याहरवें भाव भाव का उच्च चंद्रमा बिज़नेस में अच्छा फायदा कराएगा । अगर आप पार्टनरशिप में काम करती हैं तो आज कोई बहुत बड़ी डील साइन हो सकती है। आज क्लाइंट्स के साथ आपके रिश्ते बहुत मजबूत होंगे। जो महिलाएं एनजीओ या सोशल वर्क में हैं, उन्हें आज कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है।

More For You

उपाय: आज अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर हल्दी और चावल के घोल से स्वस्तिक बनाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Cancer women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाऍं के लिए उतार - चढाव का है। ग्याहरवां भाव इनकम का है और वहां उच्च का ग्रह बैठा है। आज एक से अधिक स्रोतों से पैसा आने के योग हैं। रुका हुआ पैसा, पुराना इन्वेस्टमेंट या किसी को दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है। आज आप शेयर मार्केट में सोच-समझकर इन्वेस्ट कर सकती हैं आज के दिन लाभ निश्चित है। आज आप अपने शौक और दोस्तों पर दिल खोलकर खर्च करेंगी।

उपाय: आज 11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में स्थापित करें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को पैरों और कमर का ध्यान रखना होगा। ग्याहरवां भाव पिंडलियों का है और सातवां भाव कमर का होता है आज भागदौड़ इसे किसी कार्य में दिन भर लगे रहने से पैरों में दर्द हो सकता है। मंगल के प्रभाव से शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशन हो सकती है, इसलिए खूब पानी पिएं।

उपाय: आज रात को चंद्रमा की रोशनी में 10-15 मिनट बैठें और ओम सोमाय नमः का जाप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;