
Cancer Horoscope Today, 27 January 2026: 27 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए सोशल स्टेटस और पावर का है। आज चंद्रमा आपके लाभ स्थान में हैं। आज अगर आप किसी फ्लैग होस्टिंग या सामाजिक कार्यक्रम में जाती हैं, तो आपकी उपस्थिति अलग ही छाप छोड़ेगी। लोग आपकी लीडरशिप की तारीफ करेंगे। सातवें भाव में बैठे चार ग्रह विशेषकर उच्च का मंगल आपको थोड़ा एग्रेसिव बना सकते हैं, इसलिए विनम्रता बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
प्रेम जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं को रेंडशिप वाला माहौल रहेगा । ग्याहरवां भाव दोस्ती का है, इसलिए आज पार्टनर के साथ आप एक प्रेमी से ज्यादा एक दोस्त की तरह पेश आएंगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनका कोई दोस्त ही आज उन्हें प्रपोज कर सकता है। आज सातवे भाव में मंगल की वजह से पार्टनर की सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है या उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। आज उन्हें थोड़ा स्पेस दें। आज किसी पार्टी में साथ जाने का प्लान बनेगा।
उपाय: आज के दिन भगवान शिव और पार्वती को मोगरे का इत्र अर्पित करें।
कामकाज के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को बिना ज्यादा मेहनत के लाभ मिल सकता है। ग्याहरवां भाव इच्छापूर्ति का है। आज ऑफिस में स्मार्ट वर्क काम आएगा। अगर आप बिजनेस में हैं, तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नए क्लाइंट्स खुद चलकर आपके पास आएंगे। आज टीम वर्क से बड़ा फायदा होगा, अकेले काम करने की कोशिश न करें। जो महिलाएं फ्रीलांसिंग या ऑनलाइन काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। उपाय: आज अपने कार्यस्थल पर पीतल के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा गंगाजल मिलाकर रखें
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए बहुत अच्छ अरेहने वाला है आज रुका हुआ पैसा आज अचानक वापस आ सकता है। शेयर मार्किट या कमोडिटी में किया गया पुराना इन्वेस्ट आज अच्छा रिटर्न देगा। आज आप दूसरों पर पैसा खर्च करने के बजाय अपनी सेविंग्स बढ़ाने पर जोर देंगी। एक से अधिक स्रोतों से पैसा आने के योग हैं।
उपाय: आज शाम को लक्ष्मी जी को केसर वाली खीर का भोग लगाएं और फिर प्रसाद रूप में खुद खाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को पिंडलियों और कान का ध्यान रखना चाहिए। ग्याहरवां भाव टांगों के निचले हिस्से का होता है, आज दौड़-भाग या पार्टी में ज्यादा देर खड़े रहने से पैरों में ऐंठन हो सकती है। आज सातवें भाव के ग्रह कान में दर्द या इन्फेक्शन दे सकते हैं। आज बासी खाना खाने से बचें और पानी खूब पिएं।
उपाय: आज रात को 1 चुटकी सौफ अपने सिरहाने रख सोये और अगले दिन किसी पेड़ के निचे ड़ाल देवें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।