
Cancer Horoscope Today, 26 January 2026: 26 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए सोशल स्टेटस और पावर का है। आज चंद्रमा आपके कर्म स्थान में हैं आज अगर आप किसी फ्लैग होस्टिंग या सामाजिक कार्यक्रम में जाती हैं, तो आपकी उपस्थिति अलग ही छाप छोड़ेगी। लोग आपकी लीडरशिप की तारीफ करेंगे। सातवें भाव में बैठे चार ग्रह विशेषकर उच्च का मंगल आपको थोड़ा एग्रेसिव बना सकते हैं, इसलिए विनम्रता बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
प्रेम जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं को आज किसी ड्रामा का सामना करना पड़ सकता है। सातवें भाव में मंगल और सूर्य की युति आपके जीवनसाथी के स्वभाव में गर्मी और ईगो ला सकती है। आज पार्टनर किसी बात पर अड़ सकता है। आज बहस से बचें और उनकी हां में हां मिलाना ही समझदारी होगी। सिंगल महिलाओं को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अट्रैक्सन हो सकता है।
उपाय: आज शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल चढ़ाएं।
कामकाज के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है। दसवें भाव का चंद्रमा और सातवें भाव का उच्च मंगल रुचक राजयोग जैसा फल दे रहे हैं। जो महिलाएं राजनीति, प्रशासन, समाज सेवा या सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें आज कोई मेडल, सर्टिफिकेट या सार्वजनिक मंच पर सम्मान मिल सकता है। आज आपके विरोधी आपकी सफलता देखकर जलेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज आपके काम की चर्चा हर जगह होगी।
उपाय: आज किसी सरकारी कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड को मिठाई खिलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए पार्टनशिप से प्रॉफिट कमाने का है । सातवें भाव में ग्रहों की युति बता रहा है कि आज बिज़नेस पार्टनर या जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आज आप अपनी पब्लिक इमेज या सोशल स्टेटस को मेंटेन करने के लिए अच्छे कपड़े या पार्टी पर पैसा खर्च करेंगी। आज कोई नई डील साइन करने का विचार आ सकता है, जो भविष्य में बहुत फायदेमंद साबित होगी।
उपाय: आज अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें कोई सफेद वस्तु गिफ्ट करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को घुटनों और कमर का ध्यान रखना चाहिए। दसवां भाव घुटनों का और सातवां भाव कमर का होता है। इस लिये आज ज्यादा देर खड़े रहने से पैरों में दर्द हो सकता है। मंगल का प्रभाव होने से आज शरीर में गर्मी या एसिडिटी बढ़ सकती है, इसलिए पानी खूब पिएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए आज सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम करें। मंगल के प्रभाव से ब्लड इंफेकन का भी खतरा रहता है आज ध्यान देवें ।
उपाय: आज ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।