
Cancer Horoscope Today, 24 January 2026: 24 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए कामकाज और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव कर्म स्थान में आ गए हैं। इसके प्रभाव से आज आप घर पर होकर भी ऑफिस या काम के बारे में सोचती रहेंगी। आज आपका पूरा फोकस अपने करियर और सोशल स्टेटस को सुधारने पर रहेगा। शनिवार का दिन है, लेकिन आपको आराम करने का मौका कम ही मिलेगा। आज आपके काम की स्पीड तेज रहेगी और आप पेंडिंग कामों को निपटाने के मूड में रहेंगी।
प्रेम जीवन में आज कर्क राशि की महिलाएं थोड़ी बिजी रहेंगी। काम के चक्कर में हो सकता है आप पार्टनर को ज्यादा टाइम न दे पाएं, जिससे आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज ऑफिस का टेंसन घर पर न लाएं, नहीं तो आज आपका मूड खराब हो सकता है। विवाहित महिलाओं को आज पति के काम में हाथ बंटाना पड़ सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज वर्कप्लेस पर या किसी प्रोफेशनल मीटिंग में कोई आपको नोटिस कर सकता है।
उपाय: आज शाम को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कामकाज के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन जबरदस्त है। दसवां भाव करियर का ही होता है, इसलिए आज बॉस और सीनियर्स की नजर आप पर रहेगी। आपकी मेहनत और लीडरशिप क्वालिटी आज निखर कर सामने आएगी। जो महिलाएं सरकारी नौकरी, पॉलिटिक्स या मैनेजमेंट से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत लकी है। शनिवार होने के कारन आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिज़नेस में आज अपनी
गुड विल बनाने का दिन है।
उपाय: आज काम पर जाने से पहले किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए स्टेबिलिटी लेकर आया है। आज धन लाभ तो होगा, लेकिन आपको कड़ी मेहनत का करना होगा । आज आप अपने ऑफिस के कपड़ों, लैपटॉप या प्रोफेशनल कोर्स पर पैसा खर्च कर सकती हैं। पिता या घर के किसी बुजुर्ग से आज आर्थिक मदद या कोई कीमती सलाह मिल सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन कागजी कार्रवाई ध्यान से करें।
उपाय: आज किसी गरीब को लोहे का कोई बर्तन या चिमटा दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को घुटनों और जोड़ों का ध्यान रखना चाहिए। दसवां भाव घुटनों का होता है और शनिवार है और शनि हड्डियों के कारक हैं। इसलिए आज जोड़ों में दर्द या जकड़न महसूस हो सकती है। ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम न करें। शाम को काम की थकान से सिर भारी हो सकता है, इसलिए पूरी नींद लें।
उपाय: आज पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।