-1769047981633.webp)
Cancer Horoscope Today, 22 January 2026: 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव और अंदरूनी संघर्ष लेकर आ रहा है। आज आप बाहर से जितनी शांत दिखेंगी, अंदर से उतनी ही बेचैन रह सकती हैं। चंद्रमा की स्थिति आपके मन को बहुत सेंसिटिव बना रही है, जिससे छोटी-छोटी बातें दिल पर गहराई से असर करेंगी। आज के दिन आपको हर भावना को तुरंत व्यक्त करना ज़रूरी नहीं आज आप अपने परिवार, रिश्तों और भविष्य को लेकर ज़्यादा सोचेंगी। किसी पुराने मुद्दे या बीती बात का असर आज फिर से मन में उभर सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं को कण्ट्रोल की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। आज आप अपने पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट चाहेंगी, लेकिन सामने वाला व्यक्ति आपकी उम्मीदों पर खरा न उतर पाए तो आपको ठेस लग सकती है। विवाहित महिलाओं के लिए आज ससुराल या परिवार से जुड़ा कोई विषय मन को परेशान कर सकता है। किसी पुरानी बात को उबरने से बचें, वरना बेवजह का तनाव बढ़ेगा। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज दिन थोड़ा टेस्ट लेने वाला है। आज सामने वाले की बातों से ज़्यादा उसके व्यवहार पर ध्यान दें। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन इमोसनल अटैच मेन्ट का है, लेकिन जल्दबाज़ी में किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।
उपाय: आज माता पार्वती को सफ़ेद फूल अर्पित करें।
करियर के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को खुद पर भरोसा रखना होगा। आज ऑफिस या वर्कप्लेस में आपको ऐसा लग सकता है कि आपकी मेहनत का आपको आउटपुट नहीं मिल पा रहा है । यही सोच आज आपको अंदर से कमजोर कर सकती है। नौकरी कर रही महिलाओं को आज अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन उसके साथ दबाव भी आएगा। अगर आप भावनाओं में बहकर काम करेंगी तो गलती की संभावना रहेगी। आज आपको प्रोफेशनल रहना ही होगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए दिन स्थिर है, लेकिन बहुत बड़े रिस्क लेने का नहीं है। आज पुराने क्लाइंट या पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है।
उपाय: आज कार्य शुरू करने से पहले शिवजी का ध्यान करें और ॐ नमः शिवाय का 7 बार जप करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक रूप से आज कर्क राशि की महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए। आज भावनाओं में आकर खर्च करने का योग बन रहा है। किसी अपने की मदद के नाम पर आप अपनी लिमिट से ज़्यादा खर्च कर सकती हैं, जिसका असर बाद में महसूस होगा। आज का दिन सेविंग्स पर ध्यान देने का है, न कि दिखावे का । इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आप प्रॉपर्टी, वाहन या किसी बड़े सौदे की सोच रही हैं, तो आज सिर्फ चर्चा करें, अंतिम फैसला टाल दें।पुराना पैसा अटक सकता है या किसी से वादा किया हुआ पैसा समय पर न मिले इस बात को लेकर तनाव न लें।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद महिला को सफ़ेद मिठाई या चावल दान करें।
सेहत के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको बेचैनी, भारीपन, पेट से जुड़ी समस्या या हार्मोनल इम्बैलेंस महसूस हो सकता है। इमोशनल प्रेशर का असर सीधे शरीर पर पड़ेगा। जो महिलाएं ज़्यादा सोचती हैं या बातों को मन में दबाकर रखती हैं, उन्हें आज सिरदर्द या नींद की समस्या हो सकती है। आज देर रात तक जागना या मोबाइल पर ज़्यादा समय बिताना नुकसानदेह रहेगा। हल्का भोजन, पर्याप्त पानी पिवें।
उपाय - आज अपने गुरुमंत्र का अधिकाधिक जप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।