Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:16 PM IST
Kark dainik rashifal

Aaj Ka Kark Rashifal 16 January 2026: शुक्र प्रदोष पर उच्च के मंगल और सूर्य की युति का प्रभाव, पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव के संकेत, आज का कर्क राशिफल पढ़ें

आज का कर्क राशिफल 16 जनवरी 2026 कर्क राशि की महिलाओं के लिए वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य में सावधानी का संदेश लेकर आया है। सातवें भाव में सूर्य और उच्च के मंगल की युति से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव या गुस्सा उत्पन्न हो सकता है। प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़े सभी ज्योतिषीय संकेत और उपाय पढ़ें। जानें आज किन बातों से बचें और कौन-से सरल उपाय आपके दिन को शुभ बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 07:59 IST

Cancer Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सेंसिटिव और एनर्जेटिक है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। आज आपकी राशि के लिए योगकारक ग्रह मंगल मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपका 7वां भाव विवाह और पार्टनरशिप है। यहाँ मंगल उच्च के हो जाते हैं। 7वें भाव में पहले से ही सूर्य देव बैठे हैं। आज आपको वैवाहिक जीवन में विशेष ध्यान देना होगा साथ ही साथ स्वस्थ का भी रखना होगा ध्यान आज का दिन आपको अपने रिश्ते बचने में फोकस करना चाहिए।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा सावधान रहना है। 7वें भाव में सूर्य और उच्च के मंगल की युति पति पत्नी के सभव में गुस्सा ला सकती है। आज छोटी सी बात पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो सकता है। आपको लगेगा कि पार्टनर आपकी भावनाओं को नहीं समझ रहा है। आज के दिन चुप रहना ही आज सबसेअच्छा है। लव लाइफ में भी आज ईगो क्लैश से बचें। सिंगल महिला को आज किसी को कमेंटमेंट नहीं करना चहिये

उपाय: आज शाम को प्रदोष काल में शिवलिंग का गन्ने के रस या कच्चे दूध से अभिषेक करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है बिज़नेस वीमेन के लिए आज का दिन काफई अच्छा है। 7वें भाव में उच्च का मंगल बिज़नेस में आपको फायदा दिलाएगा । आज आप अपने कॉम्पिटिटर्स को अच्छे से डील करेंगे । आपके काम करने की रफ़्तार और फैसले लेने की क्षमता देखकर सब हैरान कर सकती है । नौकरी कर रही महिलाओं के लिए 6ठा चंद्रमा थोड़ा संघर्ष और भागदौड़ लाएगा। आज ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा लेकिन आज आप सब काम से कर लेंग।

More For You

उपाय: आज माता लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं और बताशे का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला है। 6ठा चंद्रमा स्वास्थ्य या कर्ज चुकाने पर पैसा खर्च करवा सकता है। आज अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहती हैं या कोई बड़ी डील करना चाहती हैं, तो मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। आज घर की सुख-सुविधाओं या सजावट पर भी धन खर्च होगा।

उपाय: आज किसी सुहागन महिला को सुहाग की सामग्री बिंदी, चूड़ी दान करें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने ब्लड प्रेशर और सिरदर्द का ध्यान रखना होगा। 7वें भाव से सूर्य और मंगल की सीधी दृष्टि आपके शरीर पर पड़ रही है, जो शरीर में अत्यधिक पित्त और गुस्सा बढ़ाएगी। इससे माइग्रेन या आंखों में जलन हो सकती है। 6ठा चंद्रमा पेट की गड़बड़ी भी दे सकता है। आज आपको ठंडा पानी पीना चाहिए और मानसिक शांति के लिए चंद्र मंत्र का जाप करना चाहिए।

उपाय: आज ॐ सो सोमाय नमः का जाप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;