
Cancer Horoscope Today, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गया है। 6ठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का माना जाता है। आज आपको बेवजह की बाधाएं आएगी । जो काम आसानी से हो जाने चाहिए थे, उनमें दिक्कत आ सकते हैं। आज कोई आपके आत्मविश्वास को ठेस पंहुचा सकता है । आज गुरुवार है और गुरु ग्रह की कृपा आप पर बनी रहेगी। बस आज आपको किसी भी विवाद में पड़ने से बचना है और अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देनी है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं को बहुत धैर्य रखना होगा। सूर्य पहले से ही 7वें घर में बैठकर अपको थोड़ा ईगो दे रहे हैं, चंद्रमा 6वें घर में आकर छोटी-मोटी बहस करवा सकता है। आज ससुराल पक्ष से कोई ऐसी खबर आ सकती है जो आपको परेशान करे। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति की आलोचना करने से बचना चाहिए, वरना बात बिगड़ सकती है। लव लाइफ में, आज पार्टनर से कोई पुरानी बात पर चर्चा करना झगड़े का कारण बन सकता है। सिंगल को आज अपने इमोशंस पर कण्ट्रोल रखना है।
उपाय: आज तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
करियर के मामले पर आज कर्क राशि की महिला को सोच-समझकर खर्च करना होगा। 6ठा भाव नौकरी का भी होता है, इसलिए वर्कलोड आज बहुत ज्यादा रहेगा। आपको लगेगा कि आप की मेहनत का क्रेडिट कोई और ले जा सकता है । ऑफिस में आज गॉसिप करने से बचें। अगर आप बैंक, लॉ या मेडिकल फील्ड में हैं, तो आज का दिन आपके लिए बिजी रहेगा। बिज़नेस में आज लापरवाही हो सकती है सावधान रहे ।
उपाय: आज बैग में हल्दी की एक गांठ रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का कर्क राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा सावधान रहने का दिन है। 6ठा भाव ऋण का होता है। आज किसी से पैसा उधार लेने या देने की गलती बिल्कुल न करें, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए अटक जाएगा। आज अचानक किसी बीमारी या गाड़ी की मरम्मत पर खर्चा हो सकता है। आज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। अगर आपने किसी बैंक लोन के लिए अप्लाई किया था, तो आज एप्रूव्ड हो सकता है ।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को फल और अन्न का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 6ठा चंद्रमा पेट, लिवर और पानी से होने वाले रोगों को देता है । आज बाहर का खाना या दूषित पानी पीने से बचें। आपको गैस या अपच की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा, आज ननिहाल पक्ष से किसी की तबीयत खराब होने की खबर मिल सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव होगा।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं और खुद भी माथे पर लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।