
Cancer Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों को परखने वाला दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का महापर्व है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 7वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं जो की विवाह और पार्टनरशिप का है । ज्योतिष में 7वें घर में सूर्य का आना दांपत्य जीवन में ईगो ला सकता है। अच्छी खबर यह है कि आज चंद्रमा आपके 5वें भाव में है जो की प्रेम और संतान का है,यह एक शुभ स्थिति है। आज आप भावनाओं और गुस्से के बीच रहेंगी। आज आपको अपने स्वभाव की टेंडरनेस को बनाए रखना होगा, क्योंकि सूर्य की गर्मी आपके स्वभाव को थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं को बहुत संभलकर चलना होगा। सूर्य का 7वें घर में आना पति-पत्नी के बीच ईगो क्लैश वाली लड़ाई करवा सकता है। आज आपके पति का स्वभाव थोड़ा इम्पोसिंग हो सकता है, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है। आज बहस में न उलझें और शांत रहें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है, क्योंकि 5वें घर का चंद्रमा रोमांस बढ़ाएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी क्रिएटिव या बुद्धिमान व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकती हैं।
उपाय: आज किसी ब्राह्मण को चावल और चीनी का दान करें।
करियर के मामले पर आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में बिज़नेस करती हैं, तो आज पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। सूर्य का प्रभाव आपके बिज़नेस पार्टनर को थोड़ा हावी बना सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा है 5वें घर का चंद्रमा आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ाएगा। आज आप करियर को लेकर कोई नई प्लानिंग कर सकती हैं जो भविष्य में सफल होगी। जो महिलाएं टीचिंग या कला जगत से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है।
उपाय: आज गाय को उबले हुए चावल और थोड़ा घी मिलाकर खिलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। मकर संक्रांति के अवसर पर आप दान-पुण्य और घर की जरूरतों पर पैसा खर्च करेंगी। 5वें घर का चंद्रमा आज आपको बच्चों की शिक्षा या उनके खिलौनों पर खर्च करवा सकता है। सूर्य के प्रभाव से आज जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। आज के दिन लालच में आ कर किसी बड़े इन्वेस्टमेंट से बचे । आज किया गया लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में फायदा होगा।
उपाय: आज किसी मंदिर में या गरीब को सफेद तिल और गुड़ के लड्डू दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने पेट और सिर का ध्यान रखना होगा। सूर्य 7वें घर से आपके लग्न को देख रहा है, जिससे शरीर में पित्त और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मकर संक्रांति के तिल-गुड़ का सेवन करें, आज पेट में जलन हो सकती है। आज पानी खूब पिएं और मानसिक तनाव से बचने के लिए थोड़ा समय मेडिटेशन में दें।
उपाय: आज शिव परिवार की पूजा करें और सूर्य को जल चढ़ाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।