Yogini ekadashi  rules While performing puja

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी के दिन पूजा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-28, 12:37 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्ण की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही मनवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करने का विधान है। बता दें, इस साल योगिनी एकादशी आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल योगिनी एकादशी 01 जुलाई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 02 जुलाई को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं इस एकादशी की उदया तिथि 02 जुलाई को है। अब ऐसे में अगर आप योगिनी एकादशई के दिन व्रत रख रहे हैं, तो किन नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

व्रत से पहले जरूर करें ये काम

lord vishnu

  • दशमी तिथि को घर की साफ-सफाई करें और स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। रात में सात्विक भोजन ग्रहण करें और लहसुन, प्याज, मांसाहार, मसूर, चना, उड़द आदि का सेवन न करें।
  • दशमी या एकादशी तिथि को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु की पूजा करते हुए व्रत का संकल्प लें।

एकादशी तिथि के दिन किन नियमों का करें पालन?

  • एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लें। 
  • दिनभर में भगवान विष्णु के नाम का जप करें और तुलसी की पूजा करें।
  • एकादशी के दिन अन्न, लहसुन, प्याज, मांसाहार, मसूर, चना, उड़द, नमक आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • एकादशी के दिन फल, कुश, साबूदाना, दूध, दही, पनीर आदि का सेवन किया जा सकता है।
  • एकादशी के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व है।
  • एकादशी के दिन झूठ बोलना, क्रोध करना, बुराई करना, वर्जित है।
  •  एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भजन-कीर्तन करना चाहिए।
  • शाम को सूर्यास्त के समय भगवान विष्णु की पूजा करें और आरती करें।

इसे जरूर पढ़ें - Yogini Ekadashi 2024 Kab Hai: आषाढ़ माह की योगिनी एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

व्रत पारण के नियम क्या हैं? 

  • एकादशी का व्रत द्वादशी तिथि को सूर्योदय के बाद ही पारित करना चाहिए।
  • सबसे पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर ब्राह्मणों को भोजन खिलाकर दक्षिणा दें।
  • इसके बाद स्वयं फलाहार ग्रहण कर व्रत का पारण करें।

इसे जरूर पढ़ें -  Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी के दिन मनचाहा फल पाने के लिए क्या करें और क्या न करें?

योगिनी एकादशी का महत्व क्या है? 

bhagwan vishnu ke chhal

योगिनी एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में लीन होते हैं और उनकी पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। योगिनी एकादशी का व्रत रखने से मन-पवित्र होता है और अनेक मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन किए गए दान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;