Yogini Ekadashi  dos and donts

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी के दिन मनचाहा फल पाने के लिए क्या करें और क्या न करें?

आज यानी मंगलवार, 2 जुलाई को योगिनी एकादशी है। योगिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-07-02, 09:57 IST

हिंदू धर्म में सभी एकादशी तिथि का अलग-अलग महत्व है। आज यानी 2 जुलाई,2024 को योगिनी एकादशी है। इस तिथि के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और उसके कष्ट दूर हो सकते हैं। योगिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करता है। उसे अक्षय फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी पापों से भी छुटकारा मिल सकता है। इस एकादशी के दिन कुछ कामों को करने से सुख और सौभाग्य में वृध्दि होती है। लेकिन, साथ ही, इस एकादशी तिथि के दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि योगिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें? 

योगिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए? (Yogini ekadashi 2024 dos)

vishnu pujan sahasrnam puja

  • योगिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। 
  • उसके बाद अपने घर के मंदिर या पूजा स्थान को साफ करें और सजाएं।
  • भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की प्रतिमाओं को स्थापित करें और उनका पूजन करें।
  • एकादशी व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा में भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई और धूप-दीप का भोग लगाएं।
  • एकादशी के दिन "विष्णु सहस्रनाम" या "लक्ष्मी चालीसा" का पाठ करने से लाभ हो सकता है। 
  • भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आरती गाएं।
  • इस दिन दान-पुण्य करना उत्तम फलदायी माना जाता है। 
  • एकादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं। 
  • संभव हो तो, रात्रि जागरण करें और भगवान के नाम का स्मरण करें। इससे श्रीहरि और श्री लक्ष्मी की कृपा जातक पर बनी रहती है। 
  • एकादशी तिथि पर दिन भर मन को शांत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: एकादशी का रखती हैं व्रत तो ध्यान में रखें ये बातें, धन धान्य से भर जाएगा घर

योगिनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Yogini ekadashi 2024 donts)

Rice

  • इस दिन किसी भी प्रकार का अन्न नहीं खाना चाहिए। इसमें चावल, गेहूं, दाल, फल, सब्जियां आदि सभी शामिल हैं
  • नमक, मसाले और तेल का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
  • लहसुन, प्याज, मांस, मसूर और शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  • मांसाहारी भोजन के साथ-साथ लैंगिक संबंध खाना भी नहीं खाना चाहिए। 
  • दिन भर क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या आदि नकारात्मक भावनाओं से दूर रहना चाहिए।
  • एकादशी के दिन किसी से भी झगड़ा या वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - इन फूलों को चढ़ाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

  • इस दिन बाल नहीं धोना चाहिए और नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • जमीन पर सोना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;