Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। इस समय में हर कोई अपने पितरों को शांति प्रदान करने के लिए तर्पण करता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। वहीं पितृपक्ष की पूजा और श्राद्ध में कई नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। इन्हीं नियमों में से एक है कि पितरों की पूजा करते समय हाथ में कलावा नहीं बांधा जाता है। इस चीज को पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने हमें विस्तार से बताया। आइए जानते हैं इसके पीछे धार्मिक मान्यता और कारण।
कलावा सिर्फ लाल या पीले रंग का धागा ही नहीं होता है। यह शुभता का धागा होता है। ऐसी मान्यता है कि इसे बांधने से आपको देवी-देवता की पूजा का फल मिलता है। साथ ही, इससे आपकी रक्षा होती है। इसलिए कई सारे लोग इसे रक्षा का धागा भी कहते हैं। वहीं पितृपक्ष में तर्पण और श्राद्ध किया जाता है, जिससे हम अपने पितरों को शांति और तृप्ति का कार्य करते हैं। ऐसे में कलावे को बांधने का परहेज किया जाता है। साथ ही, इसे बांधना शुभ भी नहीं माना जाता है।
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि लाल और पीले रंग का इस्तेमाल पूजा पाठ में सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए पितरों की पूजा में इसे बांधने से पंडित जी भी मना करते हैं। पितरों की पूजा सादगी के साथ सरल तरीके से बिना किसी दिखावे सजावट के साथ करनी चाहिए। तभी इससे आपके पितरों को शांति प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष से पहले हटाएं ये चीजें, नहीं तो लग सकता है पितृदोष
कलावा हमारी रक्षा का धागा होता है, लेकिन इस समय हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और तृप्ति की पूजा करते हैं। ऐसे में हाथ में कलावा नहीं बांधते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उस समय आप उन्हें खुद बुलाकर शांति प्राप्त करा रहे हैं और खुद को धागे से बांधे हुए हैं, जो उचित नहीं है। इसलिए कभी भी इसे हाथ में नहीं बांधना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पितृ पक्ष में ये 4 काम करने से रूठ सकते हैं आपके पूर्वज, जानिए क्या न करें
पितृपक्ष में पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-विधि को शास्त्रों के अनुसार ही करना चाहिए। कलावा न बांधना उसी परंपरा का हिस्सा है। यह समय केवल श्रद्धा, संयम और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।