image

Pitru Paksha Upay: पितृपक्ष में चींटी को आटा खिलाने का क्या है महत्व? जानें धार्मिक मान्यता

Pitru Paksha: पितृपक्ष में आप किसी को भी भोजन करवाते हैं, तो इसका फल आपको पितरों के आशीर्वाद के रूप में मिलता है। ऐसे में कई सारे लोग चींटी को आटा खिलाते हैं। आइए इसकी महत्वता के बारे में आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-10, 10:49 IST

पितृपक्ष हिंदू धर्म में पितरों को तर्पण और श्राद्ध के माध्यम से श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान कई धार्मिक परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनमें से एक है चींटी को आटा डालना है। यह साधारण-सा दिखने वाला कार्य भी शास्त्रों में अत्यंत पुण्यकारी बताया गया है। साथ ही इसकी महत्वता भी काफी होती है। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं पितृपक्ष में चींटी को आटा डालने से क्या लाभ मिलते हैं।

पितृपक्ष में चींटी को आटा डालने की परंपरा

श्राद्ध या तर्पण करने के बाद लोग घर के आंगन, बगीचे या किसी खुले स्थान पर चींटियों के लिए आटा डालते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह कार्य पितरों को तृप्त करता है और परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। इसलिए आपको चींटी को आटा जरूर डालना चाहिए। इससे आपके पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

2 - 2025-09-05T133546.886

पितृपक्ष में चींटी को आटा डालने की धार्मिक मान्यता

  • ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर जीव-जंतु के रूप में धरती पर आते हैं। इसलिए चींटियों को आटा खिलाना उन्हें प्रसन्न करने के समान है।
  • श्राद्ध के समय अन्न दान सबसे श्रेष्ठ माना गया है। चींटी को आटा डालना सूक्ष्म जीवों के लिए अन्नदान है।
  • माना जाता है कि इससे पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे आशीर्वाद देते हैं।
  • इस कार्य से घर में शांति, संतोष और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए आपको इस कार्य को जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha Niyam 2025: श्राद्ध शुरू होने के 3 दिन पहले से ही न करें ये 5 काम, पूर्वज हो सकते हैं नाराज

पितृपक्ष में चींटी को आटा डालने का तरीका

  • श्राद्ध भोजन बनाने के बाद थोड़ा आटा अलग निकाल लें।
  • इसे आंगन, दीवार के किनारे या खुले स्थान पर चींटियों के लिए रख दें।
  • ध्यान रखें कि यह कार्य श्रद्धा और शुद्ध भाव से किया जाए।
  • आप चाहें तो रोजाना भी चींटी को आटा डाल सकते हैं।

1 - 2025-09-05T133544.334

 

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए?

पितृपक्ष में चींटी को आटा डालना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि करुणा और श्रद्धा का प्रतीक है। यह कार्य पितरों की आत्मा को तृप्त करता है और परिवार पर उनके आशीर्वाद की कृपा बनी रहती है। इसलिए आप इस कार्य को भी नियमित तरीके कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में बदलाव भी काफी होते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;