why ashadh sankashti chaturthi is called krishnapingala

क्यों कहते हैं आषाढ़ माह की संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिंगल? जानें रोचक कथा

आषाढ़ में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को अधिक शुभ माना जाता है क्योंकि यह कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी है। ऐसे में आइये जानते हैं कैसे पड़ा आषाढ़ माह की संकष्टी चतुर्थी का नाम कृष्णपिंगल और क्या है इसके पीछे की कथा।  
Editorial
Updated:- 2025-06-13, 14:06 IST

जून महीने यानी कि आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी इस साल 14 तारीख को शनिवार के दिन पड़ रही है। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा का विशेष विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, बुद्धि तीव्र बनती है और गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। आषाढ़ में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को इसलिए भी अधिक शुभ माना जाता है क्योंकि यह कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि आखिर कैसे पड़ा आषाढ़ माह की संकष्टी चतुर्थी का नाम कृष्णपिंगल और क्या है इसके पीछे की कथा।

क्या है आषाढ़ माह की संकष्टी चतुर्थी के कृष्णपिंगल नाम पड़ने की कथा?

'कृष्णपिंगल' नाम भगवान गणेश के एक विशिष्ट स्वरूप को दर्शाता है। 'कृष्ण' का अर्थ है काला या श्याम वर्ण और 'पिंगल' का अर्थ है भूरा या लाल-भूरा। इस चतुर्थी पर भगवान गणेश के ऐसे स्वरूप की पूजा की जाती है जिनका रंग श्याम या पिंगल होता है। यानी कि जब भगवान गणेश के आधे शरीर का रंग श्याम वर्ण यानी कि कृष्ण रंग का हो जाता है और आधा शरीर भूरे रंग में रंग जाता है।

sankashti chaturthi ashadh 2025 vrat katha

यह भी माना जाता है कि इस चतुर्थी पर व्रत रखने से भगवान गणेश भक्तों के सभी कष्टों और बाधाओं को दूर करते हैं जैसे 'संकष्टी' का अर्थ ही संकटों से मुक्ति है। आषाढ़ मास में पड़ने वाली यह चतुर्थी विशेष रूप से समस्याओं का नाश करने वाली मानी जाती है और इसलिए इसे कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। आषाढ़ की कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा सुनना भी शुभ है।

यह भी पढ़ें: जून की संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी को चढ़ाएं ये 3 फूल, संकट हो सकते हैं दूर

पौराणिक कथा के अनुसार, बहुत समय पहले की बात है, द्वापर युग में माहिष्मति नगरी में महीजित नाम के एक प्रतापी और पुण्यशील राजा राज्य करते थे। वे अपनी प्रजा का पालन-पोषण पुत्रवत करते थे और हमेशा धर्म के मार्ग पर चलते थे। उनके जीवन में कोई कमी नहीं थी, सिवाय एक बात के कि उन्हें कोई संतान नहीं थी। वह संतान सुख से वंछित और अत्यधिक दुखी रहा करते थे।

असल में राजा ने पूर्व जन्म में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन एक गाय को प्यासे होने पर भी पानी पीने से रोक दिया था। इस कारण गाय ने क्रोधित होकर राजा को श्राप दिया था। इसी दोष के कारण राजा को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो पा रही थी। ब्राह्मणों ने राजा को इस दोष से मुक्ति पाने का उपाय बताया। उन्होंने राजा से एक व्रत का विधिवत पालन करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें: गणेश जी की चालीसा | Shri Ganesh Chalisa

जब राजा ने इस बारे में पूछा तो ब्राह्मणों ने बताया कि राजा को इस दोष से मुक्ति के लिए आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आने वाली संकष्टी चतुर्थी का व्रत विधि-विधान से करना होगा। इसके बाद राजा ने चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के एकदंत गजानन स्वरूप की पूजा की, श्रद्धापूर्वक ब्राह्मणों को भोजन कराया और वस्त्र दान किये। इस व्रत के प्रभाव से राजा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।

sankashti chaturthi june 2025 vrat katha

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
जून की संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को क्या भोग लगायें? 
जून की संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को केसर की खीर का विशेष रूप से भोग लगाया जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;