वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की वरूथिनी एकादशी का व्रत इस साल 24 मार्च, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और ऐसे में इसी दिन एकादशी का पड़ना बहुत शुभ माना जाता है। गुरुवार और वरूथिनी एकादशी के योग के कारण इस दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा करने से जीवन में बाधाओं का नाश होता है और भय एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। वरूथिनी एकादशी के दिन अगर आप भी व्रत रख रहे हैं तो भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा-आराधना के साथ ही उन्हें उनका प्रिय भोग भी अर्पित करें। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि भगवान विष्णु को वरूथिनी एकादशी के दिन कौन-कौन सी चीजों का भोग लगाना चाहिए और की हैं उससे मिलने वाले लाभ।
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है। इसलिए वरूथिनी एकादशी के दिन उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। यह भी माना जाता है कि इस शुभ काम से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2025 Puja Tips: सुख-समृद्धि के लिए वरूथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये फूल
वरूथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मीठा दही जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में झगड़े खत्म होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से परिवार के लोगों के बीच प्यार और एकता बढ़ती है। वरूथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
वरूथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। पंचामृत चढ़ाने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और घर की आर्थिक हालत सुधरने लगती है। भगवान विष्णु को सफेद लड्डू भी चढ़ाए जा सकते हैं इससे घर में पारिवारिक शांति बनी रहती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।