image

Pitru Paksha 2025: तेल दान से कैसे प्रसन्न होते हैं पितृ? पितृपक्ष में जानें खास उपाय

पितृपक्ष में किसी भी चीज के दान का महत्व अलग होता है। ऐसा कहा जाता है कि दान देने से पितृ प्रसन्न होते हैं, लेकिन क्या इन दिनों में तेल का दान करना अच्छा होता है। आइए आर्टिकल में पंडित जी से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-08, 15:32 IST

पितृपक्ष वह समय होता है जब हम अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें तर्पण, पिंडदान और दान के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में हमारे पितर धरती पर आते हैं। इसलिए उनकी शांति के लिए दान-पुण्य जैसा कार्य किया जाता है। मान्यता है कि इस समय किए गए अच्छे कर्म और दान सीधे पितरों तक पहुंचते हैं और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष में किए जाने वाले दानों में तेल दान भी काफी अहम होता है। इसकी महत्वता भी काफी होती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इससे जुड़ी जानकारी और महत्व के बारे में शेयर किया है।

पितृपक्ष में तेल दान करने का क्या होता है महत्व?

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितरों को तर्पण और पिंडदान के साथ-साथ तेल का दान शुभ माना जाता है। इसलिए लोग अक्सर इसका दान करते हैं।
  • तेल को शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। साथ ही, आपको पितर आशीर्वाद देते हैं।
  • मान्यता है कि तेल दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं।

sarso-ka-tel-1748238051931

पितृपक्ष में तेल दान करने का क्या है तरीका?

  • इसके लिए आपको स्नान और पूजा के बाद किसी योग्य ब्राह्मण को तिल का तेल दान करें।
  • आप चाहें तो पितरों के नाम से दीपदान भी कर सकते हैं।
  • जरूरतमंदों को सरसों का तेल दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • आप इसे किसी भी समय पर जाकर जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितरों की पूजा में क्यों नहीं बांधा जाता कलावा? जानें यहां

पितृपक्ष में तेल दान करने की क्या है धार्मिक मान्यताएं?

स्कंद पुराण और गरुड़ पुराण में तेल दान को पितरों की शांति से जोड़ा गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप तेल दान करते हैं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही धन की कभी कमी नहीं होती है। तेल दान करने से पितृदोष के कष्ट भी कम होते हैं। इसलिए इसे अच्छा माना गया है।

1 - 2025-09-08T143712.754

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha Upay: पितृपक्ष में चींटी को आटा खिलाने का क्या है महत्व? जानें धार्मिक मान्यता

आप भी घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके लिए तेल का दान कर सकते हैं। इससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। यह दिन पूर्वजों को शांति देने के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए आपको यह दान जरूर देना चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए अपने पंडित जी से राय ले सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik/ Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;