rath yatra 2025 lord jagannath puja vidhi at home know rules

रथ यात्रा के दौरान अपने घर पर कैसे करें भगवान जगन्नाथ की पूजा, जान लें सभी नियम

सनातन धर्म में भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा में शामिल होना बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में जो भक्त जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, वह जगन्नाथ भगवान की पूजा घर पर किस विधि से करें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-17, 07:31 IST

जगन्नाथ रथ यात्रा मोक्ष प्राप्ति का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। ऐसा कहा जाता है जो भक्त इस रथ यात्रा में शामिल होते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस यात्रा में शामिल होने से व्यक्ति को हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों का नाश होता है। अब ऐसे में कुछ भक्त अगर रथ यात्रा में शा मिल नहीं हो पा रहे हैं तो भगवान जगन्नाथ की पूजा घर में करने से पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से भगवान जगन्नाथ की पूजा विधि और नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

घर में भगवान जगन्नाथ की पूजा कैसे करें?

process-aws (1)

सबसे पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें और गंगाजल से पवित्र करें।
पूजा स्थल पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर उन्हें विराजमान करें।
पूजा की शुरुआत शंख और घंटा बजाकर करें।
भगवान जगन्नाथ को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद उन्हें साफ वस्त्रों से पोंछ लें। यदि मूर्ति नहीं है तो पवित्र जल छिड़क कर स्नान का भाव करें।
भगवान को नए वस्त्र पहनाएं, फूल, अक्षत, चंदन और कुमकुम लगाएं।
भगवान जगन्नाथ के सामने घी का दीपक जलाएं।
भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग जरूर लगाएं। उन्हें यह बेहद प्रिय है।
पूजा के दौरान भगवान जगन्नाथ के मंत्रों का जाप करें।
ओम नमो भगवते वासुदेवाय
नीलाचल निवासाय नित्याय परमात्मने, बलभद्र सुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः
ॐ विश्वमूर्तये जगन्नाथाय नमः
अनंताय जगन्नाथाय नमः
ॐ नमो भगवते जगन्नाथाय:
पूजा के अंत में भगवान जगन्नाथ की आरती करें। कपूर जलाकर आरती करना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Jagannath Rath Yatra 2025: इस साल कब से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या रहेगा इस बार खास.. यहां जानें

घर में भगवान जगन्नाथ की पूजा के नियम

घी के पंचदीप से भगवान की आरती करें।
आरती करते समय "एतस्मै नीराजन दीपमालाएं नमः" और "एष नीराजन दीपमालाएं ॐ नमः नारायणाय नमः" मंत्रों का जाप करें।
सूर्यास्त से पहले एक बार आरती करें और फिर शाम को संध्या आरती करें।
आरती के बाद भगवान की प्रदक्षिणा करें।
यदि आप रथ यात्रा के दिन पूजा कर रहे हैं, तो भगवान की रथ यात्रा की छवियों का मनन करें। रथ यात्रा का मानसिक रूप से ध्यान करने से भी भगवान की कृपा मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - जगन्नाथ पुरी मंदिर समुद्र किनारे ही क्यों है? जानें इसकी वजह

घर में भगवान जगन्नाथ की पूजा करने का महत्व

rath yatra 2025 lord jagannath puja vidhi at home know rules

भगवान जगन्नाथ की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिससे घर का माहौल शांत और खुशहाल बनता है। जगन्नाथ जी की कृपा से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। अन्न और धन की कमी नहीं होती है। भगवान जगन्नाथ की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;