image

Maa Brahmacharini Upay: नवरात्रि के दूसरे दिन करें ये महाउपाय, मंगल दोष से लेकर नौकरी-व्यापार तक हर समस्या होगी दूर

मां के स्वागत में नवरात्रि के 9 दिनों तक घर में पूजापाठ करने के बाद कन्यापूजन की जाती है। वहीं हर दिन घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको कई बातों का खासतौर से ध्यान रखना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 18:45 IST

navratri maa brahmacharini upay remedies to get rid of mangal dosha:शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। हिन्दू धर्म में नवरात्रि का अधिक महत्त्व होता है। पूजा-पाठ से लेकर घर में हर तरह का परहेज किया जाता है। मां दुर्गा के हर रूप की भक्तजन सच्चे दिल से आराधना करते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन कन्यापूजन भी किया जाता है।
ऐसे में हर दिन का अपना एक महत्त्व है। बता दें कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां मां ब्रह्मचारिणी की पूजा व कुछ उपाय किए जाते हैं। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि बरकरार रखने से लेकर मंगल दोष को दूर कर सकता है। आइये जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा बताए महाउपाय-

क्या है एक्सपर्ट की राय

parduman suri (2)

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, घर में हो रहे कलेश, नौकरी-व्यापर में सफकता न मिलना और बाकी अन्य चीजों का समाधान करने के लिए मां ब्रह्मचारिणी के उपायों को सच्चे दिल निभाकर समृद्धि को बरकरार रखा जा सकता है। इसके लिए आपको मंदिर में कुछ चीजों का दान करना चाहिए। इन सभी उपायों को करने से कोई काम अमंगल नहीं होगा और सभी चीजें मंगल होंगी।

इसे भी पढ़ें: Maa Brahmacharini Puja Vidhi 2024: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि, पूजन सामग्री मंत्र और भोग के बारे में सबकुछ

किन चीजों का करें दान?

panchamrit

एक्सपर्ट की माने तो नवरात्रि के दूसरे दिन पंचामृत का दान किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए विशेष रूप से आप दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल का इस्तेमाल करके पंचामृत तैयार करें। इसके अलावा आपको मंदिर में सफेद रंग के पेठे को मंदिर में चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हो रहे आपस में वाद-विवाद, भाई-बहन के जीवन में आई परेशानी व मन में चल रही उलझन दूर हो सकती है।

56468206_684530315310879_1701289691870920704_n-1727951878267

इसके अलावा आप नवरात्रि के दूसरे दिन सच्चे मन से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और घर में सुख-शांति बरकरार रखें। सभी विधि-विधान के साथ नवरात्रि की पूजा करें। साथ ही, यह उपाय मंगल दोष से भी छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

अगर आपको नवरात्रि से जुड़े ये उपाय पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;