जून के महीने में मंगल का होगा सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों के जीवन में आ सकती हैं समस्याएं

मंगल के गोचर से कुछ राशियों के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं, अगर आप भी ये जानना चाहती हैं कि आपकी राशि उनमें से है या नहीं तो यहां इसके बारे में जानें विस्तार से। आइए जानें 12 जून को मंगल के गोचर से होने वाले प्रभाव और उपाय।
image

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब मंगल ग्रह किसी राशि में गोचर करता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर हो सकता है। जैसे ही किसी भी ग्रह का गोचर राशि में होता है तब कुछ राशियों पर भी इसका प्रभाव होने लगता है। ग्रहों के गोचर से दोनों ही तरह के प्रभाव होते हैं। कई बार ग्रहों का गोचर राशियों के जीवन में कुछ सकारात्मक प्रभाव ला सकता है, तो कई बार इससे जीवन में नकारात्मक संकेत भी मिलने लगते हैं। ऐसे ही 12 जून को मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर करने वाला है। इस गोचर के दौरान शनि देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में मंगल की उपस्थिति से कुछ राशियों की ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर समस्याएं भी लेकर आ सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन सभी राशियों के बारे में जिनके लिए शनि का गोचर कठिनाइयों भरा हो सकता है।

मेष राशि

aries zodiac mangal gochar

12 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर आपके लिए उतार चढ़ाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके वर्कप्लेस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने सेनियर्स के गुस्से का पड़ सकता है। कुछ समय के लिए चीजें आपके विपरीत जा सकती हैं। काफी हद तक ऐसा भी हो सकता है कि आगे कुछ समय आपको अपनी मेहनत का भी फल न मिले। हालांकि कुछ समय के बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी। इस दौरान आपके रिश्तों में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

सिंगल लोगों के लिए अभी शादी का शुभ समय नहीं है। आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ने की जरूरत है। चूंकि मेष राशि की साढ़े साती इस साल शुरू हो चुकी है, इसलिए मंगल का गोचर और समस्याएं ला सकता है। हालांकि आपको परेशान होने के बजाय नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: निर्जला एकादशी पर होगा महा ग्रह गोचर, इन राशियों को हो सकता है आर्थिक लाभ

वृषभ राशि

मंगल का गोचर वृषभ राशि के जीवन में भी कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है। आपको इस दौरान कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो आपको घाटा हो सकता है और नौकरी में अभी किसी भी तरह का बदलाव परेशानियां ला सकता है। इसके प्रभाव से आपको वर्कप्लेस में कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो आपने कभी नहीं सोची होंगे। यही नहीं आपके पारिवारिक रिश्तों के बीच भी मन-मुटाव हो सकता है। आपको किसी भी कार्य में सफलता के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप किसी भी समस्या से बाहर निकलना चाहती हैं तो मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।

सिंह राशि

singh zodiac mangal gochar

सिंह राशि के जीवन में मंगल के गोचर का कुछ प्रभाव उनकी आर्थिक स्थिति में हो सकता है, तो कहीं इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है, किसी भी छोटी स्वास्थ्य समस्या को भी नजरअंदाज न करें। इस दौरान आपको किसी भी समस्या से बाहर निकलने में भी समय लग सकता है। कोई भी छोटी स्वास्थ्य समस्या आपके लिए बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। उपाय के रूप में आप सूर्य को नियमित रूप से जल चढ़ाएं और पानी में एक चुटकी रोली जरूर मिलाएं।

इसे जरूर पढ़ें: शुक्र करेंगे मेष राशि में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा नेम-फेम और पैसा

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को मंगल के सिंह राशि में गोचर की वजह से अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको करियर से लेकर व्यापार तक में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेने की जरूरत है। समस्याओं से समाधान के रूप में आपको बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने की जरूरत है।

मीन राशि

pisceas zodiac mangal gochar

मीन राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। इस दौरान, आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके भविष्य में में प्रभाव डाल सकती हैं। आपको अपने कुछ निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी चाहे वो करियर से जुड़े फैसले हों या रिश्तों से। अपने क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। इस समय आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है और आपको अपने रिश्तों में भी सावधानी से काम लेना होगा। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य और सावधानी से काम लेकर आप इस समय को सकारात्मक रूप से निकाल सकते हैं। उपाय के रूप में आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

मंगल के गोचर से कुछ राशियों के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन यहां बताए कुछ आसान उपाय हो सकते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP