
Jyeshtha Purnima 2024 Ka Daan: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा जो इस साल 22 जून, दिन शनिवार को पड़ रही है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कौन सी चीजों का दान करें और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

कौड़ी का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। कौड़ी मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में से एक है। ऐसे में अगर हर एक कौड़ी को चंदन लगाकर कौड़ियों का दान किया जाए तोइस्से घर की विपदाएं दूर होती हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2024 Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा
अक्षत को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, अक्षत सुख-समृद्धि का सूचक भी होता है और अक्षत अनाज में भी गिना जाता है। ऐसे में अक्षत का दान ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन अवश्य करना चाहिए। अक्षत के दान से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होने लग जाता है।
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन कमल का दाना करना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उनके चरणों में कमल चढ़ाकर उसे पूर्णिमा की रात बहते हुए पवित्र जल में प्रवाहित किया जाए तो इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन शंख का दान करना भी शुभ माना जाता है। शंख को मां लक्ष्मी का बड़ा भाई कहा जाता है और शंख घर की नकारात्मकता को भी काटने का काम करता है। ऐसे में शंख घर में रखना भी चाहिए और शंख का दान भी बुरी ऊर्जा को खत्म करता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कौन सी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है और क्या हैं उन्हें दान करने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।